MP Election 2023: मालवा निमाड़ में कांग्रेस के बचे 25 उम्मीदवार तय,दो विधायकों के टिकट कटे
इंदौर जिले की 9 में से तीन सीटों पर जो उम्मीदवार बने है, वे ब्राम्हण समाज से आते है। पहली सूची में संजय शुक्ला के बाद दूसरी सूची में पिंटू जोशी और महू से रामकिशोर शुक्ला के नाम तय होने के बाद ब्राम्हण समाज का पलड़ा टिकटों के मामले में भारी रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार देर रात जारी हुई कांग्रेस की सूची के बाद अब इंदौर और उज्जैन संभाग की सभी 66 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार तय हो चुके है। खातेगांव से भाजपा छोड़कर आए दीपक जोशी को उम्मीदवार बनाया गया है। भंवर सिंह शेखावत को बदनावर से समुंदर पटेल को जावद से रामकिशोर शुक्ला को महू से टिकट दिया है। हाल ही में ये नेता कांग्रेस पार्टी का हिस्सा बने थे।
चार विधायको को दोबारा टिकट
कांग्रेस की पहली सूची में पांच विधायकों के टिकट होल्ड पर रखे गए थे। दूसरी सूची उनमें से तीन को फिर उम्मीदवार बनाया गया है। बुरहानपुर सीट से सुरेंद्र सिंह शेरा और मनावर सीट से हीरालाल अलावा को टिकट दिया गया है।
इसके अलावा पानसेमल सीट से भी चंद्रभागा को टिकट मिल गया। पिछले चुनाव में कांग्रेस के बगावत कर चुनाव जीते केदार डावर को इस बार पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। पूर्व विधायकों में पारस सखलेचा, सुभाष साजोतिया, सत्यनारायण पटेल को टिकट दिया गया है। धार से पूर्व विधायक बालमुकुंद गौतम की पत्नी प्रभा को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।
इंदौर में तीन उम्मीदवार ब्राम्हण समाज से
इंदौर जिले की 9 में से तीन सीटों पर जो उम्मीदवार बने है, वे ब्राम्हण समाज से आते है। पहली सूची में संजय शुक्ला के बाद दूसरी सूची में पिंटू जोशी और महू से रामकिशोर शुक्ला के नाम तय होने के बाद ब्राम्हण समाज का पलड़ा टिकटों के मामले में भारी रहा। इसके अलावा पांच नंबर सीट से सत्यारायण पटेल को फिर उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट से स्वप्निल कोठारी भी टिकट मांग रहे थे।
मालवा निमाड़ की 66 सीट पर मौजूदा स्थिति
इंदौर संभाग
जिला आगर मालवा भाजपा कांग्रेस
1- सुसनेर होल्ड पर - भेरु सिंह बापू
2-आगर- मधु गेहलोत- विपिन वानखेड़े
शाजापुर जिला
3-शाजापुर -अरूण भीमावत -हुकम सिंह कराड़ा
4-शुजालपुर- होल्ड पर रामवीर सिंह शेखावत
5-कालीपीपल- होल्ड पर कुणाल चौधरी
देवास जिला
6-सोनकच्छ - राजेश सोनकर -सज्जन सिंह वर्मा
7-देवास - गायत्री राजे पवार- प्रदीप चौधरी
8-हाटपीपल्या -मनोज चौधरी- राजवीर सिंह बघेल
9-खातेगाव -आशीष शर्मा- दीपक जोशी
10-बागली होल्ड पर गोपाल भौंसले
खंडवा जिला
11-मांधाता- होल्ड पर -उत्तम पाल सिंह
12-हरसूद- विजय शाह- सुखराम साल्वे
13-खंडवा - होल्ड पर कुंदन मालवीय
14-पंधाना- होल्ड पर रुपाली बारे
बुरहानपुर जिला
15-नेपानगर होल्ड पर सुरेंद्र सिंह शेरा
16-बुरहानपुर होल्ड पर गेंदू बाई चौहान
खरगोन जिला
17-भीकनगांव - होल्ड पर झूमा सोलंकी
18-बड़वाह होल्ड पर नरेंद्र पटेल
19-महेश्वर- राजकुमार मेव विजय लक्ष्मी साधौ
20-कसरावद-आत्माराम पटेल सचिन यादव
21-खरगोन- होल्ड पर रवि जोशी
22 भगवानपुरा- होल्ड पर केदार डावर
बड़वानी जिला
23-सेंधवा- होल्ड पर मोंटू सोलंकी
24-राजपुर -अंतर सिंह पटेल बाला बच्चन
25-पानसेमल- श्याम बर्डे चंद्रभागा करर्डे
26-बड़वानी -प्रेम सिंह पटेल राजन मंडलोई
आलीराजपुर जिला
27 आलीराजपुर- नागर सिंह चौहान मुकेश पटेल
28जोबट- होल्ड पर सेना पटेल
झाबुआ जिला
29 झाबुआ- भानु भूरिया विक्रांत भूरिया
30थांदला -कल सिंह भाबर वीर सिंह भूरिया
31पेटलवाद- निर्मला भूरिया, वाल सिंह मेढ़ा
धार जिला
32सरदारपुर होल्ड पर प्रताप ग्रेवाल
33गंधवानी - सरदार सिंह मेड़ा उमंग सिंगार
34कुक्षी - जयदीप पटेल सुरेंद्र सिंह बघेल
35मनावर होल्ड पर हीरालाल अलावा
36धरमपुरी -कालू सिंह ठाकुर पांचीलाल मेढ़ा
37धार- होल्ड पर प्रभा गौतम
38बदवार - राजवर्धन सिंह दत्तीगांव भंवर सिंह शेखावत
इंदौर जिला
39देपालपुर- मनोज पटेल विशाल पटेल
40इंदौर एक- कैलाश विजयवर्गीय संजय शुक्ला
41इंदौर दो-रमेश मेंदोला चिंटू चौकसे
42इंदौर तीन होल्ड पर दीपक जोशी पिंटू
43इंदौर चार-मालिनी गौड़ राजा मंधवानी
44इंदौर पांच होल्ड पर सत्यनारायण पटेल
45राऊ -मधु वर्मा जीतू पटवारी
46सांवेर-तुलसी सिलावट रीना बौरासी
47 महू होल्ड पर रामकिशोर शुक्ला
उज्जैन संभाग
48नागदा -तेज बहादूर सिंह दिलीप सिंह गुर्जर
49 महिदपुर- होल्ड पर दिनेश जैन बोस
50 तराना - ताराचंद गोयल महेश परमार
51घट्टिया-सतीश मालवीय रामलाल मालवीय
52उज्जैन ग्रामीण होल्ड पर माया राजेश मालवीय
53 उज्जैन शहर- मोहन यादव चेतन यादव
54 बड़नगर होल्ड पर राजेंद्र सिंह सोलंकी
रतलाम जिला
55 रतलाम ग्रामीण होल्ड पर लक्ष्मण सिंह डिंडोर
56 रतलाम शहर- चेतन्य कश्यप पारस सखलेचा
57 सैलाना -संगीता चारले हर्ष गेहलोत
58 जावरा होल्ड पर हिम्मत श्रीमाली
59 आलोट होल्ड पर मनोज चावला
मंदसौर जिला
60 मंदसौर-यशपाल सिंह सिसौदिया विपिन जैन
61 मल्हारगढ़ -जगदीश देवड़ा परशुराम सिसौदिया
62 सुवासरा-हरदीप सिंह डंग राकेश पाटीदार
63 गरोठ होल्ड पर सुभाष साजोतिया
नीमच जिला
64 मनासा- होल्ड पर नरेंद्र नाहटा
65 नीमच- होल्ड पर उमराव सिंह गुर्जर
66 जावद -अेामप्रकाश सकलेचा संमुदर सिंह पटेल
