फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Board Result: Tribal districts of the state surprised with the 12th board exam results, with Jhabua scorin

MP Board Result: 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों में प्रदेश के आदिवासी जिलों ने चौंकाया, झाबुआ में 93 प्रतिशत

Wed, 15 Apr 2026 05:34 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 15 Apr 2026 05:34 PM IST
सार

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विषम परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद इन जिलों ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

विज्ञापन
MP Board Result: Tribal districts of the state surprised with the 12th board exam results, with Jhabua scorin
सीएम मोहन यादव 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा के परिणामों में सबसे ज्यादा प्रदर्शन प्रदेश के आदिवासी जिलों का काफी अच्छा रहा। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में इस बार बड़े शहर पिछड़ गए, जबकि अनूपपुर जैसे जनजातीय जिलों ने शानदार प्रदर्शन किया। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं परीक्षा के परिणाम में इस बार जिलों के प्रदर्शन में बड़ा अंतर देखने को मिला। प्रदेश में सबसे ज्यादा आदिवासी प्रतिशत वाला सरहद का जिला अलीराजपुर का परिणाम भी चौंकाने वाला रहा। यहां 91.59 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। इंदौर के तीन आदिवासी जिलों में 90 प्रतिशत से अधिक बच्चे पास हुए। मालवा निमाड़ का आदिवासी जिला झाबुआ टॉप पर रहा।

विज्ञापन


आदिवासी बाहुल्य जिला अनूपपुर 93.85 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर रहा, जबकि भोपाल 64.20 प्रतिशत के साथ 46वें नंबर पर पहुंच गया। प्रदेश के अन्य बड़े शहरों की स्थिति भी खास नहीं रही। इंदौर 67.56 प्रतिशत के साथ 41वें, जबलपुर 73.86 प्रतिशत के साथ 31वें और ग्वालियर 60.87 प्रतिशत के साथ 49वें स्थान पर रहा। यहां सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मिल रही सुविधा का असर यह रहा कि आदिवासी जिलों के बेहतर प्रदर्शन की प्रशंसा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों का प्रदर्शन इस बार परीक्षा परिणामों में शानदार रहा है। इन क्षेत्रों में संसाधनों की कमी थी, परीक्षा केंद्रों की दूरी और विषम परिस्थितियां थीं, लेकिन उन चुनौतियों को पार कर छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दिया है। खासकर बेटियों ने भी खूब मेहनत की और अच्छे नंबर लाकर परिवार को खुशी दी।
विज्ञापन

 

 

टॉप-10 जिले (पास प्रतिशत)
  1. अनूपपुर – 93.85%
  2. अलीराजपुर – 92.14%
  3. नरसिंहपुर – 91.21%
  4. मंडला – 89.85%
  5. झाबुआ – 87.83%
  6. बालाघाट – 87.18%
  7. बड़वानी – 85.26%
  8. सीहोर – 84.90%
  9. डिंडौरी – 83.80%
  10. नीमच – 83.40%



वर्गवार परिणाम (2026)

  • सामान्य वर्ग – 76.73%
  • ओबीसी – 74.12%
  • अनुसूचित जनजाति – 75.93%
  • अनुसूचित जाति – 66.61%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed