फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Mountain debris fell on a vehicle full of passengers from Madhya Pradesh returning from Gangotri Dham, four ki

Indore: गंगोत्री धाम की यात्रा पर गए चार लोगों की मौत, लैंड स्लाइड के दौरान वाहन पर मलबा गिरने से हुआ हादसा

Tue, 11 Jul 2023 03:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 11 Jul 2023 03:55 PM IST
सार

गंगोत्री धाम की यात्रा में गए मध्यप्रदेश के चार यात्रियों की मौत हो गई है। मलबे से तीन शवों को निकाल लिया गया है,जबकि एक शव वाहन में फंसा हुआ है। मलबे में तीन वाहन चपेट में आए हैं, जिनमें 30 से ज्यादा लोग सवार थे। छह यात्री घायल हुए है।

विज्ञापन
Mountain debris fell on a vehicle full of passengers from Madhya Pradesh returning from Gangotri Dham, four ki
मलबे से क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

पहाड़ों का मलबा गिरने से उत्तराखंड के गंगोत्री से यात्रा कर लौट रहे चार तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। चारों यात्री मध्यप्रदेश के हैं। हादसा गंगोत्री के गंगनानी के पास हुआ। हादसे में सात लोग घायल हो गए। उत्तराखंड पुलिस के अनुसार पहाड़ से गिरे मलबे में टैंपो ट्रेवलर वाहन और दो अन्य छोटे वाहन दब गए थे। मलबा इतना भारी था कि वाहन में सवार यात्री बाहर नहीं निकल पाए।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया। मलबे से तीन शवों को निकाल लिया है,जबकि एक शव वाहन में फंसा हुआ है। मलबे में तीन वाहन चपेट में आए हैं। जिनमें 30 से ज्यादा लोग सवार थे। चार यात्रियों की मौत के अलावा छह यात्री घायल हुए हैं। हादसे में तीन पुरुष और एक महिला है।
विज्ञापन


चारों यात्री मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं। सड़क पर पहाड़ का मलबा गिरने से मार्ग भी अवरुद्ध हो गया था। बचाव दल को भी मौके तक पहुंचने में दस घंटे से ज्यादा का समय लगा। बड़े पत्थरों की वजह से एक शव वाहन के भीतर ही फंसा है। उसे निकले में कर्मचारियों को परेशानी आ रही है। मार्ग पर सात स्थानों पर मार्ग बाधित है। इस कारण ट्रैफिक जाम भी लगा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed