फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   More than 90 Aadhaar centers were closed in Indore, on the other hand, the government issued orders to update

Indore News: इंदौर में 90 से ज्यादा आधार केंद्र कर दिए बंद, उधर सरकार ने जारी किए आधार अपडेट करने के आदेश

Mon, 12 Jun 2023 05:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 12 Jun 2023 05:51 PM IST
सार

आधार कार्डों को लेकर जो आदेश जारी होते है, उनकी जानकारी केंद्रों पर नहीं रहती है। नए कार्ड के लिए स्कूल का पत्र पहले मान्य किया गया था, लेकिन अब नगर निगम जन्म प्रमाण पत्र का दस्तावेज लगाने पर ही नया कार्ड बन पा रहा है।

विज्ञापन
More than 90 Aadhaar centers were closed in Indore, on the other hand, the government issued orders to update
आधार केंद्रों पर भी़ड़ - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

चुनावी साल में मध्य प्रदेश सरकार नेे कई सरकारी योजनाओं में आधार कार्ड जरुरी किया है। सभी जिलों में दस साल पुराने आधार कार्ड अपडेट करने के निर्देश जारी किए है, लेकिन अब इतनेे आधार कार्ड केंद्र ही नहीं बचे, जहां लोग करेक्शन करा सके। इंदौर में 25 लाख से ज्यादा लोगों के पास आधार कार्ड हैै। पहले 180 से ज्यादा आधार केंद्र थे, लेकिन अब सिर्फ 90 केंद्र ही बचे हैै। वहां भी आधार कार्डों को अपडेट कराने में आनाकानी की जा रही है। कई आधार कार्ड केंद्र पर भीड़ देखी जा सकती है और लोगों को घंटों तक कतार में खड़े रहना पड़ रहा है।

विज्ञापन

प्रदेश के विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज श्रीवास्तव ने सभी कलेक्टरों को आदेश जारी किए है कि वे दस साल पुराने आधार कार्डों को अपडेट कराए। इसके लिए आनलाइन सुविधा भी दी है, लेकिन ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे है,क्योकि ज्यादातर समय तो पोर्टल की लिंक ही फेल हो जाती है। आधार सेवा केंद्र पर अपडेट का शुल्क लिया जा रहा है।

विज्ञापन

आदेश का पता नहीं, नए कार्ड नहीं बन रहे

आधार कार्डों को लेकर जो आदेश जारी होते है, उनकी जानकारी केंद्रों पर नहीं रहती है। नए कार्ड के लिए स्कूल का पत्र पहले मान्य किया गया था, लेकिन अब नगर निगम जन्म प्रमाण पत्र का दस्तावेज लगाने पर ही नया कार्ड बन पा रहा है। जानकारी के अभाव में लोग कतार में लगकर आधार कार्ड की प्रक्रिया कराते है, लेकिन गलत डाक्टूमेंट का हवाला देकर आधार कार्ड जनरेट ही नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनलाइन अपडेट की सुविधा भी छिनी

आधार केंद्र वेंडर एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरदीप सिंह अरोरा ने बताया कि पहले आधार कार्ड में आनलाइन बदलाव की सुविधा भी थी। लोग पोर्टल पर खुद बदलाव कर सकते थे, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल होने पर यह सुविधा बंद कर दी गई। इस वजह से आधार सेवा केंद्र पर भीड़ बढ़ने लगी है। लाड़ली बहन योजना में आधार कार्ड की अनिवार्यता के कारण सेवा केंद्रों पर काफी भीड़ रही। सरकार को सेवा केंद्रों की संख्या बढ़ाना चाहिए, लेकिन इंदौर मेें सिर्फ 90 केेंद्र ही बचे है। वेेंडरों को भी धीरे-धीरे हटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed