फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   minister sudhir mungantiwar bjp congress

Indore: मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कांग्रेसियों को विभीषण कहा, बोले- वे खुद भाजपा में आए, हम उन्हें नहीं लाए

Thu, 08 Jun 2023 02:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 08 Jun 2023 02:28 PM IST
सार

मंत्री ने कहा कांग्रेस पार्टी से परेशान हो चुकी नेता भाजपा में आ रहे हैं, भाजपा उन्हें चुराकर अपनी पार्टी में नहीं लाई है
 

विज्ञापन
minister sudhir mungantiwar bjp congress
पत्रकारों से चर्चा - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

महाराष्ट्र प्रदेश सरकार के वन सांस्कृतिक कार्य और मत्स्य व्यवसाय मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कांग्रेस के नेताओं को विभीषण कहा है। इंदौर में उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के नेताओं को चुराकर भाजपा में नहीं ला रहे हैं। कांग्रेस नेता खुद भाजपा में आ रहे हैं तो इसका हम क्या कर सकते हैं। विभीषण जब लंका छोड़कर राम के पास आए थे तो राम ने उन्हें नहीं बुलाया था। विभीषण अपने भाई रावण से परेशान होकर स्वयं राम के पास आए थे, तो इसका आरोप राम पर कैसा? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान के सिलसिले में वे इंदौर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


शिवसेना सोनिया सेना बन रही थी, इसलिए वे खुद अपने संगठन से बाहर हो गए
शिवसेना को लेकर पूछे गए सवाल पर महाराष्ट्र के मंत्री मुनगंटीवार ने कहा कि शिवसेना सोनिया सेना बन रही थी, इसलिए उन लोगों को बाहर कर अब शिवसेना असली शिवसैनिकों की पार्टी है। बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को मानने वाले वास्तविक शिवसैनिक अब सरकार में हैं। 
विज्ञापन


50 करोड़ गरीबों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला
जीएसटी के फर्जी बिलों को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश ने कहा कि इस मामले में दिखाएंगे और उचित कार्रवाई करेंगे। इंदौर में अन्य राज्यों की तुलना में उद्योगों को महंगी पीएनजी मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि यह मेरे संज्ञान में नहीं है, इसका भी परीक्षण करेंगे। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में फर्क बताते हुए वे बोले कि कांग्रेस पार्टी ने परिवार को बचाने के लिए देश छोड़ा वहीं भारतीय जनता पार्टी में ऐसे नेता है जिन्होंने देश को बचाने के लिए घर छोड़ा है। कांग्रेस की राजनीति परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है कांग्रेस में 'इंडिया इज इंदिरा' और 'इंदिरा इज इंडिया' होता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी में ऐसा नहीं है कांग्रेस के लिए एक परिवार ही देश है जबकि भारतीय जनता पार्टी के लिए देश ही परिवार है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नौ साल की सरकार में 200 से ज्यादा योजनाएं बनाई। इन 9 सालों में माननीय मोदी ने शौचालय, नल जल योजना एवं किसानों के लिए कई योजनाएं बनाई एवं बेनिफिशियरी ट्रांसफर के माध्यम से 11 करोड़ 20 लाख लोगों के खातों में योजनाओं के पैसे डायरेक्ट ट्रांसफर किए गए। साथ ही आयुष्मान भारत जैसी योजना जिस पर आज अमेरिका भी रिसर्च कर रहा है ऐसी योजनाएं बनाई। इस योजना के अंतर्गत देश के 50 करोड़ गरीबों को इस योजना का लाभ सुरक्षा कवच के रूप में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed