Indore: इंदौर मेें नहीं बढ़ेंगे दूध के दाम, 58 रुपयेे लीटर में मिलेगा दूध
संघ ने किसानों को शासन की तरफ से सब्सिडी देने की मांग भी की है। विक्रेता संघ के भारत मथुरवाला ने कहा कि इस बार दूध की मांग और सप्लाय की चेन बराबर है। दूध के दामों में वृदि्ध संघ की तरफ से नहीं की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर दुग्ध संघ ने इस बार दाम नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। इंदौर मेें दूध 58 रुपयेे प्रति लीटर के दाम पर मिलेगा। दूध के भाव पिछले तीन साल में छह बार बढ़ाए गए। इस दौरान दूध की कीमत 15 रुपये बढ़ी। इस बार दूध के दाम नहीं बढ़ेंगे। उधर सांची दूग्ध संघ ने भी भाव यथावत रखे है।
इंदौर में सितंबर माह में दूध के दामों की वृद्धि होती है। इंदौर में दो प्रमुख दुग्ध संघ हैै। दुग्ध व्यावसायी संघ ने दूध के दामों में दो रुपये कम करने की बात कहीं थी। वहीं इंदौर दुग्ध विक्रेता संघ ने दामों में न घटाने का और न बढ़ाने का फैसला लिया हैै।
संघ ने किसानों को शासन की तरफ से सब्सिडी देने की मांग भी की है। विक्रेता संघ के भारत मथुरवाला ने कहा कि इस बार दूध की मांग और सप्लाय की चेन बराबर है। दूध के दामों में वृदि्ध संघ की तरफ से नहीं की जा रही है। सरकार को दूध उत्पाद को प्रोत्साहित करने के लिए सब्सिडी देने चाहिए, ताकि दूध की डिमांड न गड़बड़ाए।
आपको बता दे कि साल में दो बार दूध के दामों को लेकर फैसला लिया जाता है। मार्च में दाम बढ़ते है और सितंबर में दूध के दाम कई बार कम किए जाते है, लेकिन इस बार दूध के दाम कम नहीं हुए। इंदौर मेें फिलहाल 58 और 60 रुपये लीटर दूध के दाम है। वर्ष 2020 मेें दूध के दाम 50 रुपये लीटर थे। वर्ष 2022 में दूध के दाम 60 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचे थे। बाद में कमी हुई।
अगले साल मार्च में दूध के दामों में वृद्धि हो सकती है,क्योकि कई ग्रामीण क्षेत्रों मेें पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। इसका असर पशु आहार पर पड़ेगा और फिर दूध के दाम बढ़ सकते है। सांची दुग्ध संघ के अध्यक्ष मोती सिंह पटेल ने कहा कि हमने भी दूध के दाम नहीं बढ़ाए है।
