फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Mhow: Farmers took to the streets to protest against the Eastern Ring Road, demonstrating half-naked.

Mhow: पूर्वी रिंग रोड के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान, अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन किया

Sat, 14 Feb 2026 11:19 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 14 Feb 2026 11:19 AM IST
सार

किसानों ने कहा कि पूर्वी बायपास को  मौजूदा अलाइनमेंट से पांच किलोमीटर दूर शासकीय जमीन, बंजर या कम उपजाऊ भूमि से होकर निकाला जाए, ताकि उपजाऊ कृषि भूमि को बचाया जा सके। मुआवजा भी समान रुप से दिया जाए। 

विज्ञापन
Mhow: Farmers took to the streets to protest against the Eastern Ring Road, demonstrating half-naked.
किसानों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी रिंग रोड प्रोजेक्ट के विरोध में इंदौर जिले के प्रभावित किसानों ने मुआवजा राशि 4 गुना करने के साथ नगद देने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के सामने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं।

विज्ञापन

 

क्षेत्र के 30 से अधिक गांव के सैकड़ों किसानों ने अर्ध नग्न होकर हाथों में विरोध की तक्तियां लेकर कंपनी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए कहा कि प्रस्तावित पूर्वी रिंग रोड का निर्माण 38 गांवों की उपजाऊ एवं सिंचित कृषि भूमि से होकर किया जा रहा है। जिससे हजारों किसान परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा।

विज्ञापन

 

किसानों का कहना है कि बिना उनकी स्वीकृति भूमि अधिग्रहण नहीं होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि पूर्वी रिंग रोड प्रोजेक्ट निरस्त किया जाए।किसानों ने कहा कि यदि शहर के विकास को देखते हुए सड़क निर्माण आवश्यक हो, तो इसे वर्तमान अलाइनमेंट से पांच किलोमीटर दूर शासकीय जमीन, बंजर या कम उपजाऊ भूमि से होकर निकाला जाए, ताकि उपजाऊ कृषि भूमि को बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रभावित किसानों ने मांग की कि जिनकी भूमि अधिग्रहित की जा रही है, उन्हें वर्तमान बाजार मूल्य से कम से कम चार गुना मुआवजा राशि एकमुश्त प्रदान की जाए। साथ ही सभी किसानों को बढ़ी हुई दरों के अनुसार समान मुआवजा देने की भी मांग की गई। प्रदर्शन में कोदरिया गवली पलासिया,जामली,अंबाचंदन आदि गांव के किसानों ने हिस्सा लेकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed