फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   mhow congress ramkishor shukla antar singh darbar

Indore: महू में कांग्रेस उम्मीदवार के विरोध में बगावत, सड़कों पर उतरे दरबार के सैकड़ों समर्थक

Sat, 21 Oct 2023 03:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 21 Oct 2023 03:22 PM IST
सार

महू में कांग्रेस ने भाजपा से आए रामकिशोर शुक्ला को टिकट दिया है। यहीं से विधायक रह चुके अंतरसिंह दरबार के समर्थक उनके नाम का विरोध कर रहे हैं। शनिवार को रैली निकालकर विरोध दर्ज करवाया गया।

विज्ञापन
mhow congress ramkishor shukla antar singh darbar
महू में दरबार ने निकाली शुक्ला के विरोध में रैली। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा की सूची जारी होने के बाद कई जगह पर उम्मीदवारों के नामों पर भारी विरोध हो रहा है। इंदौर के पास महू में भी यही हाल हैं। यहां पर कांग्रेस की सूची में जारी किए गए रामकिशोर शुक्ला के नाम पर भारी विरोध हो रहा है। यहां पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अंतरसिंह दरबार के समर्थक उनके नाम पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को दोपहर में अंतर सिंह दरबार के समर्थकों ने रैली निकाली जिसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक शामिल हुए। रैली में खुद अंतरसिंह दरबार भी मौजूद रहे। ड्रीमलैंड चौराहे पर पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार को टिकट देने की मांग को लेकर उनके समर्थकों का जमावड़ा लग गया। यहां उनके समर्थकों ने अंतर सिंह दरबार के पक्ष में जमकर नारेबाजी की और उन्हें टिकट दिए जाने की कांग्रेस अलाकमान से मांग की।
विज्ञापन


अंतरसिंह दरबार महू विधानसभा से पहले भी विधायक रह चुके हैं। भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने अंतर सिंह दरबार को हराकर इस सीट पर भाजपा का परचम लहराया था। इसके बाद से लगातार यह सीट भाजपा के पास है। कुछ समय पहले भाजपा नेता रामकिशोर शुक्ला कांग्रेस में आए शामिल हुए थे और कांग्रेस ने उन्हें टिकट देकर अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने से घिरे शुक्ला
शुक्ला का शराब के नशे में नाचते हुए एक वीडियो भी हाल ही में वायरल हुआ है। इस वीडियो की वजह से वे सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। दरबार के समर्थकों की मांग है कि शुक्ला का टिकट बदलकर दरबार को टिकट दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता ने चाहा तो निर्दलीय लड़ूंगा चुनाव
दरबार ने कहा कि यदि जनता ने चाहा तो मैं निर्दलीय भी चुनाव लड़ूंगा। मैंने पार्टी के लिए जीवनभर मेहनत की और जो कुछ दिन पहले ही दूसरी पार्टी से कांग्रेस में आए उन्हें टिकट दे दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed