फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Metro train will have the capacity to travel seven lakh passengers every day, passengers will be able to trav

Indore: हर दिन सात लाख यात्री कर सकेंगे मेट्रो ट्रेन में सफर, तीन साल बाद होगा संचालन

Fri, 29 Sep 2023 11:28 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 29 Sep 2023 11:28 AM IST
सार

 तीन साल में  मेट्रो के निर्माण का लक्ष्य रखा है। उसके बाद यात्री भी सफर कर सकेंगे। इंदौर में 25 मेट्रो ट्रेन चलेगी। एक ट्रेन में तीन कोच होंगे। हर कोच में तीन सौ यात्री सफर कर सकते है। एक ट्रेन की क्षमता 900 यात्रियों को लाने ले जाने की होगी। 

विज्ञापन
Metro train will have the capacity to travel seven lakh passengers every day, passengers will be able to trav
मेट्रो का ट्रायल रन शनिवार को। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में मेट्रो ट्रेन का सपना पूरा होने जा रहा है। 30 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में मेट्रो का ट्रायल रन होगा। छह किलोमीटर लंबे मेट्रो काोरिडोर में ट्रायल रन के दौरान मुख्यमंत्री शहरवासियों का अभिवादन करेंगे। गांधी नगर मेट्रो स्टेशन पर इसके लिए शनिवार को एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है, जो शाम पांच बजे शुरू होगा।

विज्ञापन

छह किलोमीटर लंबे प्रायरिटी काॅरिडोर के ट्रायल रन के बाद मेट्रो कार्पोरेशन का फोकस गांधी नगर से रेडिसन होटल तक 17 किलोमीटर के हिस्से का निर्माण पूरा करने पर होगा। अगले साल 17 किलोमीटर का ट्रायल रन तय किया गया है। फिलहाल सयाजी चौराहा, एमअआ-10 ब्रिज पर काॅरिडोर के दोनो सिरे नहीं जुड़ पाए है और स्टेशनों का काम भी अधूरा है।

विज्ञापन

तीन साल बाद यात्री कर सकेंगे सफर

मेट्रो रेल कार्पोरेशन के एमडी मनीष सिंह ने बताया कि तीन साल में हमने मेट्रो के निर्माण का लक्ष्य रखा है। उसके बाद यात्री भी सफर कर सकेंगे। सिंह ने बताया कि इंदौर में 25 मेट्रो ट्रेन चलेगी। एक ट्रेन में तीन कोच होंगे। हर कोच में तीन सौ यात्री सफर कर सकते है। एक ट्रेन की क्षमता 900 यात्रियों को लाने ले जाने की होगी। दिनभर में मेट्रो ट्रेन में सात लाख लोग सफर कर सकेंगे। मेट्रा का किराया भी कम ही रहेगा, ताकि लोग आसानी से सफर कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह बाद होगा अंडरग्राउंड मेट्रो का काम

नाथ मंदिर रोड से बड़ा गणपति तक अंडरग्राउंड मेट्रो की लाइन बिछाई जाना है। इसके टेंडर भी अक्टूर माह में जारी हो जाएंगे। अंडरग्राउंड रुट का सर्वे पूरा हो चुका है। हाईकोर्ट परिसर में इसके लिए बडा और गहरा गढ्डा खोदा जाएगा। इंदौर में 31 किलोमीटर लंबे रुट का निर्माण हो रहा है। भविष्य में इसे पीथमपुर और उज्जैन तक भी चलाया जाएगा। इसके लिए भी सरकार सर्वे करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed