फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Mani Shri Krishna Janmashtami with great pomp in Indore, procession came out, tableaux decorated

Indore: इंदौर में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, शोभायात्रा निकली, झांकियां सजी

Thu, 07 Sep 2023 08:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 07 Sep 2023 08:09 PM IST
सार

निपानिया स्थित इस्कॉन मंदिर पर चल रहे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में भगवान राधा-गोविंद के दर्शन की एक झलक पाने के लिए भक्तों की रौनक बनी रही। सुबह अनेक भक्तों ने कलश सेवा में शामिल होकर पंचामृत से भगवान राधा-गोविंद का अभिषेक किया।

विज्ञापन
Mani Shri Krishna Janmashtami with great pomp in Indore, procession came out, tableaux decorated
यादव समाज की शोभायात्रा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में बरसते पानी के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। मंदिरों में सुबह से लेकर रात तक भीड़ रही। नंदोत्सव की झांकिया मंदिरों में सजी तो मटकियां भी फोड़ी गई। यादव समाज ने सुबह बड़ा गणपति चौराहे से शोभायात्रा निकली। जय माधव... जय यादव के उदघोष के साथ निकली यात्रा ने माहौल कृष्णमय बना दिया। यात्रा में शामिल सात झांकियों, बैंडबाजों, गरबा एवं भजन मंडलियों, अखाड़ों तथा मथुरा-वृंदावन से आए लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों और करतबों ने यात्रा मार्ग को माधवमय बनाए रखा।

विज्ञापन


फेंसी ड्रेस में राधा कृष्ण के श्रृंगार में सजे-धजे सैकड़ों नन्हे-मुन्ने तथा ऱाधा और गोपियों के रंग में आई महिलाओं एवं युवतियों ने भक्तिभाव के ऐसे रंग बिखेरे कि हर कोई झूम उठा। भजन गायक भी आकर्षण के केन्द्र बने रहे। मार्ग में सौ से अधिक स्वागत मंचों से यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। महिलाएं चांदी के रथ में विराजित भगवान कृष्ण के रथ को अपने हाथों से खींचते हुए चल रहीं थी।

विज्ञापन

विमानतल मार्ग स्थित श्रीश्रीविद्या धाम पर आज महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य में नंदोत्सव की धूम रही । यहां कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। नंदोत्सव में आज भगवान के बालरूप की झांकी सजा कर माखन मिश्री एवं 56 भोग समर्पित किये गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

निपानिया स्थित इस्कॉन मंदिर पर चल रहे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में भगवान राधा-गोविंद के दर्शन की एक झलक पाने के लिए भक्तों की रौनक बनी रही। सुबह अनेक भक्तों ने कलश सेवा में शामिल होकर पंचामृत से भगवान राधा-गोविंद का अभिषेक किया, वहीं संध्या को मंदिर के विद्वान आचार्यों ने जन्म के पूर्व षोडशोपचार पूजन एवं अभिषेक किया। यूरोप से आए संत नंदूलाल एवं तरुण मालिनी भी इस महोत्सव में शामिल हुए।



राजवाड़ा के गोपाल मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कृष्ण के प्रिय वाद्य बांसुरी का वादन किया। स्वयं सेवक गणवेश में मीरा भूप, शिवरंजनी का वादन करते रहे। मल्हारगंज में 30 फीट से ज्यादा ऊंची मटकी फोड़ प्रतियोगिता का अायोजन किया गया। मटकी फोड़ने वाले दल को पुरस्कृत भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed