फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Maharani-3 will also be shot in Madhya Pradesh, Huma Qureshi received award for Maharani-2

MP News: महारानी-3 की शूटिंग भी मध्य प्रदेश में होगी, महारानी-2 के लिए हुमा कुरैशी को मिला अवार्ड

Tue, 13 Dec 2022 04:15 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 13 Dec 2022 04:15 PM IST
सार

प्रदेश की लोकेशन को लेकर अब बाॅलीवुड की दिलचस्पी बढ़ने लगी है। महेश्वर, मांडू, भोपाल में कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी जल्दी एक शूटिंग के लिए मध्य प्रदेेश आएंगे। वेब सीरिज महारानी 3 की शूटिंग भी मध्य प्रदेश में होगी।

विज्ञापन
Maharani-3 will also be shot in Madhya Pradesh, Huma Qureshi received award for Maharani-2
शूटिंग के लिए उर्मिला मातोंडकर भोपाल आई। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

हिन्दी फिल्म और वेब सीरिज के लिए निर्माता-निर्देशकों को मध्य प्रदेश की लोकेशन पसंद आ रही है। हुमा कुरैशी अभिनीत वेब सीरीज महारानी का दूसरा सीजन प्रदेश में शूट हो चुका है। अब सीरीज के तीसरे सीजन की शूटिंग भी मध्यप्रदेश में होगी। हुमा को महारानी के दूसरे सीजन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का इंडिया टेलीविजन अवार्ड मिला है।

विज्ञापन

हाल ही में मुंबई में इंडिया टेलीविजन अवॉर्ड में अभिनेत्री सुश्री कुरैशी को वेब सीरीज के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब दिया गया। अवॉर्ड पर खुशी जाहिर करते हुए सीरीज के निर्माता नरेन कुमार ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि कुरैशी ने मुंबई में 22वें आईटीए ओटीटी अवार्ड्स समारोह में महारानी सीजन-2 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है। उन्होंने पुरस्कार को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री शिव शेखर शुक्ला और उनकी पूरी टीम के साथ साझा किया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन बोर्ड ने कोविड काल के कठिन समय महारानी सीजन-2 की शूटिंग सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात मदद की है। जल्द ही सीजन-3 की शूटिंग मध्यप्रदेश में होने जा रही है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश टूरिज्म के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक श्रौत्रिय ने बताया कि मध्यप्रदेश में फिल्म निर्माताओं को अनुदान, लोक सेवा गारंटी अधिनियम में 15 दिन के भीतर फिल्म शूटिंग परमिशन, शूटिंग की अनुमति के लिए ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम जैसी कुछ प्रमुख पहल की गई है। ऐसे ही अनेक कारण हैं, जिन्होंने मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ फिल्म अनुकूल राज्य बनाया है। फिल्म जगत की हस्तियाँ शूटिंग के लिए बार-बार हमारे राज्य का दौरा कर रही हैं, यह प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। भोपाल में भी फिलहाल तिवारी फिल्म की शूटिंग चल रही है। जिसमें उर्मिला मातोंडकर मुख्य भूमिका में है। उसका सेट जिला जेल में लगा हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed