फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Madhya Pradesh: Kailash Vijayvargiya said – our defeat in Gwalior is unimaginable, we will review

Madhya Pradesh: कैलाश विजयवर्गीय बोले- ग्वालियर में हमारी हार अकल्पनीय, हम समीक्षा करेंगे

Thu, 21 Jul 2022 04:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 21 Jul 2022 04:08 PM IST
सार

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि ग्वालियर में हम जो हारे हैं, मैं उस हार की कल्पना नहीं कर रहा था। वो हमारे लिए अलार्मिंग है। क्योंकि हम वहां ताकतवर हुए एक ग्रुप के आने से। वहां हम अगर हारे हैं तो क्यों हारे हैं, इस पर विचार करेंगे। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Kailash Vijayvargiya said – our defeat in Gwalior is unimaginable, we will review
कैसाश विजयवर्गीय ने कहा है कि हम हार पर समीक्षा करेंगे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम के बाद सभी दल अपनी-अपनी समीक्षा में जुट गए हैं। भाजपा की नगर निगम में सात सीटें गंवाने के बाद कारण तलाशे जाने लगे हैं। ग्वालियर क्षेत्र में मिली हार को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक निजी चैनल से बातचीत में हार को अकल्पनीय बताया है। 
विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि ग्वालियर में हम जो हारे हैं, मैं उस हार की कल्पना नहीं कर रहा था। वो हमारे लिए अलार्मिंग है। क्योंकि हम वहां ताकतवर हुए एक ग्रुप के आने से। वहां हम अगर हारे हैं तो क्यों हारे हैं, इस पर विचार करेंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा ग्वालियर-चंबल-मुरैना में हमेशा से मजबूत रही है। पहले जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे, तब भी भाजपा वहां लगातार जीतती रही है। माधवराव सिंधिया के समय में बीजेपी उपस्थिति दर्ज कराती रही है। अब जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं तो भाजपा को वहां और मजबूत माना जाने लगा था, पर इस बार के परिणामों ने भाजपा की नए सिरे से सोचने पर मजबूर जरूर किया है। कैलाश विजयवर्गीय भी इसे अलार्मिंग बताते हुए समीक्षा की बात कह रहे हैं, हालांक उन्होंने गुटबाजी जैसी बातों को खारिज कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि हम हार की समीक्षा करेंगे, अभी किसी को दोष देना, किसी पर जिम्मेदारी देना जल्दबाजी होगी। हमारी कोर टीम हार के कारणों पर विचार करेगी। कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि संजय ने अच्छा चुनान लड़ा। एक साल  से वे तैयारी में लगे थे। इंदौर में भाजपा को विकास कामों के बदले में जीत मिली है। मीडिया भी संजय के पक्ष में माहौल बनाते दिख रहे थे। हमें भी रणनीति बनानी पड़ी। 


सीएम को अफसरों पर ज्यादा भरोसा
कैलाश ने कहा कि ये बात सही है कि इस बार जो मतदाता सूची बनी है, प्रदेश भर में लोग परेशान हुए हैं। इस पर भी हमें विचार करना होगा। इसमें प्रशासन की भूमिका कितनी है, चुनाव आयोग की भूमिका कितनी है, इसे सीएम को गंभीरता से लेना चाहिए। हमारे सीएम का स्वभाव है कुछ ऐसा कि वे अधिकारियों पर ज्यादा विश्वास करते हैं। इतना ही विश्वास कार्यकर्ताओं पर भी करना चाहिए। तो शायद ये गलती नहीं होती। कहां चूक हुई है, उसे हम जरूर देखेंगे। तीन दिन पहले हमें मतदाता सूची में गड़बड़ी का पता चल गया था, पर समय कम था। मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में कहीं न कहीं अधिकारी, चुनाव आयोग जिम्मेदार है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed