फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Love Jihad kalicharan maharaj save hindu girls from muslim boy

Love Jihad: कालीचरण महाराज बोले हिन्दू लड़कियों को जादू टोने से फंसा रहे मुस्लिम लड़के, आसान उपाय भी बताया

Mon, 07 Aug 2023 03:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 07 Aug 2023 03:42 PM IST
सार

कालीचरण महाराज बोले जिहादियों को यह सिखाया जाता है कि अगर वह काफिर यानी गैर मुस्लिम की लड़की से संबंध बनाते हैं तो जन्नत नसीब होगी।

विज्ञापन
Love Jihad kalicharan maharaj save hindu girls from muslim boy
कालीचरण महाराज - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

लव जिहाद पर कालीचरण महाराज ने विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिन्दू लड़कियों को शिकार बनाने के लिए मुस्लिम लड़के इस्लामिक टोने-टोटके करते हैं। उन्होंने इसमें फंसी हुई लड़कियों को बचाने का उपाय भी बताया। रविवार रात एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जिहादियों को यह सिखाया जाता है कि अगर वह काफिर यानी गैर मुस्लिम की लड़की से संबंध बनाते हैं तो जन्नत नसीब होगी। 
विज्ञापन


हिन्दू लड़कियों को बचाने का आसान तरीका भी बताया
कालीचरण महाराज ने इस दौरान हिन्दू लड़कियों को इस्लामिक टोटकों से बचाने का तरीका भी बताया। वे बोले कि लव जिहाद की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं और हमें हिन्दू लड़कियों को बचाना होगा। वे खुद लव जिहाद की घटनाओं को रोकने और इसमें फंसी हुई लड़कियों को वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी इस तरह कोई लड़की मिले तो सबसे पहले महिला पुलिसकर्मी की मदद से उसके शरीर पर बंधे ताबीज और धागे निकलवाएं। इसके बाद सूअर के दांत को पानी में भिगोकर उस पानी को लव जिहाद में फंसी हुई लड़की को पिला दें। इससे उस युवती या महिला पर किया गया इस्लामिक टोना टोटका खत्म हो जाएगा। कालीचरण महाराज ने कहा कि हिन्दुओं को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


इस उपाय से ठीक हो गई कई लड़कियां
कालीचरण महाराज ने कहा कि इस उपाय से कई लड़कियां ठीक हो गई हैं। उन्होंने सीख देते हुए यह भी कहा कि लड़कियों को भगवान के दर्शन करने के लिए नियमित रूप से मंदिर जाना चाहिए। इससे वे इस तरह के टोने टोटकों से बची रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकाल की सवारी में शामिल होने उज्जैन रवाना
सुबह इंदौर आए कालीचरण महाराज उज्जैन रवाना हुए हैं। वे सावन के सोमवार को निकलने वाली महाकाल भगवान की सवारी में शामिल होने जा रहे हैं। कालीचरण महाराष्ट्र अकोला में रहते हैं। कालीचरण पिछले साल उस समय चर्चा में आए था जब उन्होंने मध्यप्रदेश के एक शिव मंदिर में शिव तांडव स्त्रोत गाया था। इंदौर में उन्होंने कहा कि महाकाल की सवारी रोकने का दुस्साहस करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हिन्दूओं को भी बड़ी संख्या में सवारी में शामिल होना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed