फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   love jihad case rape friendship Muslim boy hindu girl

Love Jihad: दोस्ती के बाद रेप किया फिर बताया मैं मुस्लिम हूं, बोला- अब तेरा धर्म बदलूंगा, निकाह करूंगा

Tue, 06 Jun 2023 06:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 06 Jun 2023 06:46 PM IST
सार

- इंदौर में सेल्स गर्ल के साथ लव जिहाद का मामला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, धमकाकर घर ले जाकर किया था रेप
 

विज्ञापन
love jihad case rape friendship Muslim boy hindu girl
अरबाज - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। 23 वर्षीय यह युवती अपोलो टॉवर में सेल्स गर्ल का काम करती है। नाम बदलकर आरोपी ने पहले सेल्स गर्ल से दोस्ती की फिर रेप के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। इसके बाद पीड़िता ने परेशान होकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उसने युवती से अपना नाम छिपाया और फिर परिवार से मिलाने के बहाने अपने घर ले गया। यहां आरोपी ने उससे जबरदस्ती संबंध बनाए। जिसके बाद धर्म परिवर्तन को लेकर दबाव बनाया। जब पीड़िता ने जब आरोपी से बात करना बंद कर दी तो आरोपी उसे धमकाकर अपने साथ ले गया और फिर से पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए रेप किया। 
विज्ञापन


टीआई कमलेश शर्मा के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह 2019 में अपोलो टॉवर की एक दुकान पर सेल्सगर्ल का काम करती थी। यहां लाला उर्फ अरबाज खान निवासी हरिजन कॉलोनी कपड़े खरीदने पहुंचा। इस दौरान पीड़िता से उसकी जान पहचान हो गई। उसने पीड़िता से मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद अरबाज उसे कॉल करने लगा। अरबाज ने उसे अपना नाम लाला बताते हुए कहा कि वह हिंदू है। इसके बाद अरबाज ने प्यार का इजहार किया। दोनों इसके बाद मिलने भी लगे। जून 2019 में अरबाज पीड़िता को अपने घर ले गया। उसने कहा कि वह माता पिता से उसे मिलाना चाहता है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह अरबाज के घर पहुंची तो घर में कोई नहीं था। इसके बाद अरबाज ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद कहा कि मैं तुझसे निकाह करुंगा। इसके लिए तुझे धर्म भी बदलना पड़ेगा। यह सुनकर पीड़िता चौंक गई। तब अरबाज ने बताया कि उसका असली नाम अरबाज है और वह मुस्लिम है। इसके बाद युवती ने उससे मिलना बंद कर दिया तो वह उसे परेशान करने लगा। अरबाज के डर से युवती ने अपोलो टावर की अपनी नौकरी भी छोड़ दी। चार दिन पहले वह घर से किसी काम के लिए निकली तो अरबाज उसे अपने साथ जबरदस्ती रिक्शा में बैठाकर घर ले गया। यहां घर पर ले जाकर अरबाज ने फिर रेप किया। युवती वहां से निकली और घर पहुंचकर पूरी बात अपने परिवार को बताई। परिजन के साथ पहुंचकर उसने केस दर्ज करवाया। इसके बाद सोमवार को तुकोगंज पुलिस ने अरबाज खान को सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed