Indore:दफ्तर में घुस कर लूट, पिस्टल अड़ाकर नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी से 50 हजार लूटे, फायर भी किया
पालदा के समता नगर में निकेश अग्रवाल का दफ्तर है। वे कृषि उत्पादों को बेचते है। शाम सात बजे दो बदमाश उनके दफ्तर में आए और पिस्टल दिखाकर निकेश को रुपये निकालने के लिए कहा। निकेश ने इनकार किया तो बदमाश ने उनकी जेब खंगाली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में फिर चोरी और लूट की वारदातें बढ़ गई है। शहर के पश्चिम क्षेत्र में चड्डी बनियान गिरोह सक्रिय हैै। पूर्वी क्षेत्र में भी नकाबपोश बदमाशों ने एक दफ्तर में घूसकर कृषि व्यापारी से 50 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने पिस्टल अड़ाकर लूट को अंजाम दिया। अब पुलिस बदमाशों को खोज रही है। बदमाश लूट के बाद बाइक पर सवार होकर भाग गए।
भंवरकुआं पुलिस के अनुसार पालदा के समता नगर में निकेश अग्रवाल का दफ्तर है। वे कृषि उत्पादों को बेचते है। शाम सात बजे दो बदमाश उनके दफ्तर में आए और पिस्टल दिखाकर निकेश को रुपये निकालने के लिए कहा। निकेश ने इनकार किया तो बदमाश ने उनकी जेब खंगाली। जेब में दो हजार रुपये रखे थे। वह बदमाश ने निकाल रख लिए।
इसके बाद दराज खोलने को कहा। उसमें एक लाख रुपये थे। बदमाश ने रुपये निकाल लिए और बाहर जाने लगे। इस बीच निकेश ने एक बदमाश को पकड़ कर रुपये छिनने की कोशिश की। इस बीच दूसरे बदमाश ने पिस्टर निकाल कर फायर किया, लेकिन गोली निकेेश को नहीं लगी।
निकेश के चुंगल से दूसरे बदमाश ने खुद को छुड़ाया। इस बीच उसके हाथ से पचास हजार की एक गड्डी नीचे गिर गई। इसके बाद दोनो बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए। व्यापारी नेे पुलिस को लूट की सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों की खोजबीन कर रही है। व्यापारी निकेेश ने बताया कि दिनभर का कलेक्शन टेबल की दराज में रखा था। दोनो आरोपियों ने चेहरे पर नकाब लगा रखा था और उनके हाथ में पिस्टल थी। पुलिस ने दफ्तर में बदमाशों के फिंगर प्रिंट भी लिए है।
