फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   loksabha election dharmendra singh jhala story

Exclusive: पानी पुरी बेचकर वायु सैनिक बने, अब सेना छोड़कर सांसद का चुनाव लड़ रहे

Sun, 28 Apr 2024 03:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 28 Apr 2024 03:45 PM IST
सार

धर्मेंद्र ने चौथी कक्षा से पानी पुरी बेचना शुरू कर दिया था, बाद में होटल में बर्तन मांझने लगे। संघर्षों के बीच भी पढ़ाई जारी रखी और वायु सेना में पहुंचे। अब सांसद चुनाव लड़ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
loksabha election dharmendra singh jhala story
धर्मेंद्र सिंह झाला - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

धनबल की राजनीति के बीच इंदौर का एक युवा अपनी शिक्षा, व्यवहार और सादगी के दम पर राजनीति में कुछ कर दिखाने का प्रयास कर रहा है। यह कहानी है धर्मेंद्र सिंह झाला की जो वायु सेना की नौकरी छोड़कर राजनीति के माध्यम से देश को और भी बेहतर बनाने की कोशिशें कर रहे हैं। पानी पुरी बेचकर पढ़ाई करने वाले धर्मेंद्र आज हजारों युवा के आदर्श हैं।
विज्ञापन


संघर्षों भरा रहा जीवन
धर्मेंद्र मुख्यतः राजस्थान के रहने वाले हैं लेकिन 2010 से इंदौर में ही बस गए हैं। धर्मेंद्र का जीवन बेहद संघर्षों से भरा रहा। बचपन में ही पिता का स्वर्गवास हो गया और उन्होंने घर खर्च चलाने के लिए चौथी कक्षा से ही पानी पुरी बेचना शुरू कर दी। बाद में वे एक होटल में बर्तन साफ करने का काम करने लगे। इस समय उनकी माता शादियों और अन्य कार्य़क्रमों में पूड़ी बनाने का काम करती थी। धर्मेंद्र ने संघर्षों के बीच भी अपनी पढ़ाई जारी रखी और 12वी पास की। बाद में उन्हें स्कालरशिप मिली और वे वायु सेना में पहुंचे। यहां पर भी पढ़ाई करते रहे और साल 2022 में रिटायर्मेंट ले लिया। 
विज्ञापन


जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क मार्गदर्शन देते हैं
धर्मेंद्र ने 2022 में वायु सेना से रिटायर्मेंट लिया और इंदौर में बापट चौराहे पर मंगल नगर पेट्रोल पंप के पास बच्चों के लिए सैल्यूट पुलिस एंड डिफेंस एकेडमी के नाम से कोचिंग खोली। एक साल के समय में ही उनके मार्गदर्शन से दो लड़कियां एयरफोर्स में जा चुकी हैं और कई युवा सेना और पुलिस विभाग में जा चुके हैं। कोचिंग में वे जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क मार्गदर्शन देते हैं। अभी तक वे काउंसलिंग से पांच हजार से अधिक बच्चों का मार्गदर्शन कर चुके हैं और उनके पढ़ाए बच्चे विदेशों में बड़े पदों पर कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति की राह क्यों चुनी
धर्मेंद्र कहते हैं कि जब तक युवा राजनीति में नहीं आएंगे देश में बेहतर बदलाव संभव नहीं हैं। राजनीति ही देश की नीतियां तय करती है। आज स्थानीय मुद्दों को संसद तक पहुंचाने की जरूरत है। किसान, बस्ती, गरीब, शिक्षा, स्वास्थ्य ये मुद्दे संसद में कोई उठा ही नहीं रहा। इंदौर में शिक्षा का स्तर इतना खराब है कि इस साल सिर्फ दो ही बच्चे मैरिट में आए हैं। आसपास के जिलों से बच्चे यहां पढ़ने आते हैं और इंदौर नशे का अड्डा बन चुका है। सरकार मुफ्त में भोजन और अन्य तरह की राशि दे रही है। इसके बजाय आपको उन्हें रोजगार देने पर फोकस करना चाहिए।


चुनाव में खर्च कैसे करेंगे
धर्मेंद्र ने बताया कि चुनाव में किसी भी तरह का अनावश्यक खर्च नहीं करेंगे। वे बस्तियों, मोहल्लों में खुद संपर्क कर रहे हैं और घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। उनका मानना है कि होर्डिंग, पोस्टर, गाड़ियों पर लगाया जाने वाला करोड़ों रुपया बाद में जनता की जेब से ही वसूला जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed