फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Loksabha Election: Congress may declare candidates after Holi in Madhya Pradesh, names finalized on most of th

Loksabha Electio: मध्य प्रदेश में कांग्रेस होली के बाद कर सकती है उम्मीदवार घोषित, ज्यादातर सीटों पर नाम फायनल

Sat, 23 Mar 2024 09:15 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 23 Mar 2024 09:15 PM IST
सार

कांग्रेस ने फिलहाल दस सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए है। उन्हें छह नए चेहरे है। तीन विधायकों को पहली बार सांसद का टिकट दिया है, जबकि तीन नए और युवा चेहरों पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है।

विज्ञापन
Loksabha Election: Congress may declare candidates after Holi in Madhya Pradesh, names finalized on most of th
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अभी तक दस टिकट तय किए है। 19 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा अभी कांग्रेस ने नहीं की है। कांग्रेस होली त्योहार के बाद उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है,हालांकि जिन्हें टिकट देना है, उन्हें रणनीतिकारों की तरफ से चुनावी तैयारियों के संकेत मिल चुके है। उधर भाजपा ने प्रदेश की सभी 29 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर लिए है, हालांकि भाजपा उम्मीदवारों ने भी जनसंपर्क अभियान शुरू नहीं किए है, वे भी कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार कर रहे है।

विज्ञापन

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में दिल्ली में मध्य प्रदेश की बची सीटों के नामों पर सहमति बन चुकी है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह सहित प्रदेश के कांग्रेस नेता मौजूद थे। मध्य प्रदेश में चार चरणों में वोटिंग होगी। अंतिम चरण में प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान होगा। कांग्रेस जल्दी टिकट तय कर करने से बच रही है, ताकि भाजपा उम्मीदवार भी टिकट के इंतजार में चुनावी मोड में न सके।

विज्ञापन


कांग्रेस ने फिलहाल दस सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए है। उन्हें छह नए चेहरे है। तीन विधायकों को पहली बार सांसद का टिकट दिया है, जबकि तीन नए और युवा चेहरों पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है। पहली सूची में उन सीटों की घोषणा की गई, जहां कांग्रेस के नए उम्मीदवारों को कार्यकर्तागणों का नेटवर्क तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस पूर्व सांसदों और बड़े नेताअेां को आजमा सकती है। इनमें कांतिलाल भूरिया, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव के नाम शामिल है। कमल नाथ समर्थक सज्जन सिंह वर्मा इस बार चुनाव नहीं लड़ना चाहते। वे सोनकच्छ सीट से विधानसभा का चुनाव हार चुके है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का नाम भी इंदौर सीट को लेकर चर्चा में है, लेकिन वे भी चुनाव लड़ना नहीं चाहते। इंदौर से उन्होंने अक्षय बम का नाम आगे बढ़ाया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed