फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Listing of green bonds of Indore Municipal Corporation will be held in Bhopal on Tuesday, solar power plant wi

Indore News: निगम के ग्रीन बॉन्ड की आज बीएसई व एनएसई में लिस्टिंग, सीएम की मौजूदगी में भोपाल में कार्यक्रम

Mon, 20 Feb 2023 06:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 20 Feb 2023 06:27 PM IST
सार

ग्रीन बांड से प्राप्त राशि से नगर निगम जलूद में 60 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाएगा।इससे जो बिजली बनेगी,उससे  चार करोड़ रुपये प्रतिमाह के बिजली भुगतान में कमी आएगी।

विज्ञापन
Listing of green bonds of Indore Municipal Corporation will be held in Bhopal on Tuesday, solar power plant wi
ग्रीन बांड से प्राप्त राशि से नगर निगम जलूद में 60 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाएगा।इससे जो बिजली बनेगी - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

 

विज्ञापन

इंदौर नगर निगम द्वारा जारी किए गए ग्रीन बॉन्ड की लिस्टिंग मंगलवार को बीएसई और एनएसई में होगी। इस मौके पर भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में कार्यक्रम होगा। बॉन्ड इश्यू के तहत इंदौर नगर निगम को 721 करोड़ रुपये के आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि नगर निगम ने 244 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था।  

बॉन्ड को देश के दोनों अग्रणी शेयर बाजारों में सूचीबद्ध किए जाने के मौके पर आयोजित खास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव, नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमख सचिव नीरज मंडलोई, इंदौर की निगमायुक्त प्रतिभा पाल भी मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन


ग्रीन बॉन्ड से प्राप्त राशि से नगर निगम जलूद में 60 मेगावॉट का सोलर प्लांट लगाएगा। इससे जो बिजली बनेगी, उससे चार करोड़ रुपये प्रतिमाह के बिजली खर्च में कमी आएगी। अभी महेश्वर के समीप जलूद के नर्मदा तट से इंदौर तक 70 किलोमीटर की दूरी तय कर पानी इंदौर लाया जाता है। बिजली बिल की खपत कम करने के लिए नर्मदा तृतीय चरण में दो सुरंगों का भी निर्माण किया गया है। नर्मदा जल परियोजना के तीन चरणों से शहर में 500 एमएलडी पानी इंदौर लाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉन्ड की परिपक्वता अवधि 8 साल, 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज
नगर निगम ने बांड की राशि का कीमत एक हजार रुपये प्रति बांड रखी है। बांड की परिपक्वता अवधि 8 साल है। इसे खरीदने वालों को 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज मिलेगा। ब्याज का छह छह माह में निवेशकों को भुगतान होगा। 


244 करोड़ रुपये की लागत से लगेगा संयंत्र
मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि नगर निगम द्वारी की गई कवायद एक नगरीय वित्तीय नवाचार होने के साथ ही सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन देने वाली गतिविधि है। जनता कि भागीदारी से जमा 244 करोड़ रुपये से 60 मेगावॉट का सौर ऊर्जा संयंत्र जलूद (जिला- खरगोन) में लगाया जाएगा। 10 फरवरी को बॉन्ड जारी किए गए थे। इन्हें निवेशकों का अच्छा प्रतिसाद मिला था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed