फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Leader of Opposition Chintu Chokse and Congress leader Sheikh Alim got into a fight, other leaders intervened

Indore: नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और कांग्रेस नेता शेख अलीम झगड़ पड़े,दूसरे नेताओं ने किया बीच-बचाव

Sat, 13 May 2023 06:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 13 May 2023 06:18 PM IST
सार

 आधे घंटे चली बैठक में कांग्रेस पार्षदों ने स्वच्छता से जुड़ी वार्डों की समस्या बताई। बैठक समाप्त होने के बाद कांग्रेस पार्षद बाहर परिसर में खड़े थे। महिला पार्षद सीमा सोलंकी ने इस दौरान चौकसे से कहा कि सभी मुद्दों पर चर्चा करना चाहिए। 

विज्ञापन
Leader of Opposition Chintu Chokse and Congress leader Sheikh Alim got into a fight, other leaders intervened
नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता के बीच विवाद। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

स्वच्छता सर्वेक्षण के मुद्दे पर मेयर द्वारा बुलाई गई बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और अल्पसंख्य प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष शेख अलीम आपस में भिड़ लिए। नौबत हाथापाई तक पहुंची तो दूसरे नेताओं ने दोनों को बीच-बचाव कर अलग किया। विवाद पार्षदों का पक्ष रखने की बात को लेकर हुआ था।

विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण के मुद्दे पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने स्मार्ट सिटी कार्यालय मेें कांग्रेस पार्षद दल की बैैठक बुलाई थी। बैठक शुरू होने से पहले मेयर ने कह दिया था कि सिर्फ स्वच्छता के मुद्दे पर ही चर्चा होगी। दूसरा कोई विषय बैठक मेें न लाए। नेता प्रतिपक्ष चौकसे ने कहा कि ठीक है सभी पार्षद सिर्फ स्वच्छता के मुुद्देे पर ही बात करेंगे। आधे घंटे चली बैठक में कांग्रेस पार्षदों ने स्वच्छता से जुड़ी वार्डों की समस्या बताई और सुझाव दिए। बैठक समाप्त होने के बाद कांग्रेस पार्षद बाहर परिसर में खड़े थे। महिला पार्षद सीमा सोलंकी ने इस दौरान चौकसे से कहा कि सभी मुद्दों पर चर्चा करना चाहिए।

विज्ञापन

पार्षदों को भी बोलने का मौका देना चाहिए। सोलंकी की बात का समर्थन करते हुए कांग्रेस नेता शेख अलीम ने कहा चौकसे से कहा कि पार्षदों का ध्यान रखा करो, वे नाराज हो रहे है। इस बात को सुन चौकसे भड़क गए और कहने लगे कि तुम कौन होते हो मुझे ज्ञान देने वाले। क्या करना है, क्या नहीं मैं देेख लूंगा। मुझे ज्ञान मत बांटना। अलीम ने कहा कि पार्षद अपना पक्ष रखने देना चाहते है। इसमें क्या गलत बोला। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। पार्षद पति रफीक खान, दीपू यादव चिंटू चौकसे को एक तरफ ले गए और समझाने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed