{"_id":"634cb6fc48582f770d114bcb","slug":"late-night-action-on-two-pubs-of-indore-dj-system-seized-were-being-operated-even-after-stipulated-deadline","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: दो पबों पर देर रात कार्रवाई, डीजे सिस्टम जब्त, तय समयसीमा के बाद भी हो रहे थे संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: दो पबों पर देर रात कार्रवाई, डीजे सिस्टम जब्त, तय समयसीमा के बाद भी हो रहे थे संचालित
Mon, 17 Oct 2022 07:29 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 17 Oct 2022 07:29 AM IST
सार
तय समयसीमा का उल्लंघन करने पर शनिवार देर रात पुलिस ने दो पबों पर कार्रवाई करते हुए म्यूजिक सिस्टम जब्त कर लिया।
विज्ञापन
इंदौर के दो पबों पर पुलिस की कार्रवाई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में पब के लिए निर्धारित की गई समयसीमा का उल्लंघन करने पर शनिवार रात दो पबों पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान डीसीपी ने पब से म्यूजिक सिस्टम जब्त करा कर थाने में रख लिए। दोनों पबों के कर्मचारियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात डीसीपी संपत उपाध्याय के आदेश पर पियानो पब एंड बार और रिवोल्यूशन बार पर कार्रवाई की गई है। न्यू शीतल नगर निवासी उत्तम और सोलंकी नगर निवासी संतराम पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि पब के लिए 11: 30 बजे तक का समय निर्धारित है, लेकिन समयसीमा के बाद भी दोनों पबों पर तेज म्यूजिक बज रहा था। जैसे ही पुलिस पब के अंदर पहुंची युवक-युवती बाहर निकल गए। पुलिस ने म्यूजिक सिस्टम जब्त कर कर्मचारियों पर कार्रवाई की है।