फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Krishna Guruji celebrated 'birth day' by taking blessings from newborns on Akshaya Tritiya.

Indore: कृष्णा गुरुजी ने अक्षय तृतीया पर नवजातों से आशीर्वाद लेकर मनाया ‘प्रसव दिवस’, आयोजन का पांचवां वर्ष

Wed, 30 Apr 2025 01:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 30 Apr 2025 01:08 PM IST
सार

MP: गुरुजी ने कहा कि जिस दिन भगवान का अवतरण हुआ हो, उस दिन जन्म लेने वाले शिशु भी निश्चित ही समाज में दिव्यता का संचार करेंगे। हर नवजीवन को सम्मान और अपनापन मिलना चाहिए।

विज्ञापन
Krishna Guruji celebrated 'birth day' by taking blessings from newborns on Akshaya Tritiya.
कृष्णा मिश्रा ‘गुरुजी’ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारों को मानव सेवा से जोड़ने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर कृष्णा मिश्रा ‘गुरुजी’ ने इंदौर के एमटीएच अस्पताल में जन्मे नवजात शिशुओं के चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने नवजात शिशुओं के लिए आवश्यक सामग्री जैसे बेबी किट और प्रसव से गुजर चुकी माताओं को ड्राई फ्रूट के लड्डू भेंट किए, जो इस समय उनकी शारीरिक आवश्यकता होती है। इस मानवीय परंपरा का यह पांचवां वर्ष था, जिसे ‘प्रसव दिवस’ के रूप में मनाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन


इस अवसर पर गुरुजी ने कहा कि जिस दिन भगवान का अवतरण हुआ हो, उस दिन जन्म लेने वाले शिशु भी निश्चित ही समाज में दिव्यता का संचार करेंगे। हर नवजीवन को सम्मान और अपनापन मिलना चाहिए। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुमित शुक्ला ने कहा कि मैं हर वर्ष गुरुजी के आग्रह पर इस आयोजन में आता हूं। यह सनातन धर्म की परंपरा को वर्तमान समाज सेवा से जोड़ने का अद्भुत प्रयास है। युवा पीढ़ी भी इस दिशा में आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वनकर्मियों को मिला आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण, वन सुरक्षा को मिलेगी नई उड़ान    

डॉ. सुमित्रा यादव ने आगे कहा कि यह मेरा पहला अनुभव है, लेकिन जिस प्रकार गुरुजी त्योहारों को सेवा से जोड़कर महिलाओं की जरूरतों को समझते हैं, वह वास्तव में अनुकरणीय है। इस आयोजन में गुरुजी ने अस्पताल स्टाफ के साथ मिलकर नवजातों से आशीर्वाद लिया और उनके माता-पिता से मिलकर उन्हें समाजसेवा एवं आध्यात्मिक मूल्यों के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा किया गया, जिसमें सेवा, संवेदना और सनातन मूल्य एक साथ सजीव रूप में प्रस्तुत हुए। इस अवसर पर डॉ. सुमित शुक्ला के साथ संस्था के अनिल कुमार, भारती मंडलोई और आकाश नागर भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed