फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Khajrana Ganesh offered 1.25 lakh laddus, decorated with gold ornaments.

Indore: खजराना गणेश को लगा सवा लाख लड्डू को भोग, सजे स्वर्ण आभूषणों से

Tue, 19 Sep 2023 06:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 19 Sep 2023 06:27 PM IST
सार

पहले दिन हजारों भक्तों ने मंदिर जाकर दर्शन किए। मंदिर की सजावट महल थीम पर की गई। गणेश चतुर्थी के दिन सवा लाख लड्डू का भोग लगाने के बाद प्रसाद भक्तों को बांटा गया। मंदिर के गर्भ गृह के बाहर फूल बंगला भी सजाया गया है।

विज्ञापन
Khajrana Ganesh offered 1.25 lakh laddus, decorated with gold ornaments.
खजराना गणेश मंदिर - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय गणेश उत्सव मंगलवार से शुरू हुआ। पहले दिन सवा लाख मोदकों का भोग बप्पा को लगाया गया। खजराना गणेश स्वर्ण मुकुट पहनाया गया। रिद्धि सिद्धि का भी श्रृंगार किया गया। करीब तीन करोड़ के स्वर्ण आभूषण पहनाए गए। दस दिनों तक 24 घण्टे भक्त खजराना गणेश के दर्शन कर सकेगें।

विज्ञापन

पहले दिन हजारों भक्तों ने मंदिर जाकर दर्शन किए। मंदिर की सजावट महल थीम पर की गई। गणेश चतुर्थी के दिन सवा लाख लड्डू का भोग लगाने के बाद प्रसाद भक्तों को बांटा गया। मंदिर के गर्भ गृह के बाहर फूल बंगला भी सजाया गया है।

विज्ञापन

कलेक्टर इलैया राजा और निगमायुक्त हर्षिका सिंह परिवार सहित मंदिर में पूजा करने पहुंचे। उन्होंने भक्तों को मोदक भी वितरित किए। दस दिन मंदिर में अलग अलग आयोजन होंगे। मंदिर प्रबंधक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि दस दिनों में भक्त 24 घंटे मंदिर में दर्शन कर सकते है। मंदिर में भजन भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों को बारिश से बचाने के लिए अस्थाई शेड भी लगाए गए है। भक्तों को मंदिर तक पहुंचने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदला किया है। खजराना चौराहे पर ब्रिज और मेट्रो ट्रेन का भी काम चल रहा है। इस कारण यातायात बार-बार बाधित होता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed