केदारनाथ यात्राः भक्तों ने कहा- दिक्कत रील्स बनाने वालों की वजह से है, बुजुर्गों के सामने आकर वीडियो बना रहे
Kedarnath Yatra - केदारनाथ यात्रा से लौटकर आए भक्तों ने बताया 90 प्रतिशत लोग मौज मस्ती के लिए जा रहे। भक्ति के लिए दस प्रतिशत लोग ही आते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) इन दिनों कई कारणों से चर्चा में है। पिछले हफ्ते चार धाम की यात्रा शुरू हुई और देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी की छुट्टियों की वजह से यात्रा करने बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। इस वजह से कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। क्षमता से अधिक वाहन पहुंचने से जाम लग रहा है। होटल भी फुल है। सबसे बड़ी समस्या उन युवाओं की वजह से है जो रील्स बनाने वहां पहुंच गए हैं। उनके लिए यात्रा में धार्मिक भावनाएं कम और हुड़दंग अधिक है। इन सबके बीच अमर उजाला ने चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) में आने वाली इस केदारनाथ यात्रा से लौटे कुछ युवाओं से बात की और पता किया कि वहां पर हालात कैसे चल रहे हैं।
90 प्रतिशत लोग मौज-मस्ती के लिए जा रहे हैं
गुजरात के नौसारी से आए मिहिर पटेल ने बताया कि भीड़ बहुत अधिक है। इस वजह से कुछ परेशानियां भी हैं। वाहन अधिक होने से जाम लगा है। दो से तीन घंटे की लाइन के बाद दर्शन हो जाते हैं। ज्यादा परेशानी वहां पर मौज-मस्ती करने वालों की वजह से है। लोग नशा कर रहे हैं। रील्स बनाने के लिए भक्तों को परेशान कर रहे हैं। 90 प्रतिशत लोग सिर्फ मौज-मस्ती के लिए पहुंच रहे हैं। 10 प्रतिशत लोग भक्ति के लिए आते हैं। मिहिर ने कहा कि इन सब वजहों से भक्तों को परेशानी होती है। जो वहां पर शांति से बैठकर ईश्वर के लिए ध्यान करना चाहता है।
दर्शन के समय भी हुड़दंगी करते हैं परेशान
गुजरात से ही आए छात्र आर्यन मेहता ने कहा कि भक्तों को बहुत परेशानी हो रही है। वीडियो बनाने वाले अधिक हैं, भक्त कम हैं। बुजुर्गों को परेशानी आ रही है। बुजुर्गों के आगे कूद-कूदकर भी कई युवा रील्स बना रहे हैं। भीड़ की वजह से दो दिन तक नेटवर्क भी बंद रहा। जो लोग वहां पर आ रहे हैं उन्हें यह समझना चाहिए कि यह तीर्थ स्थल है। यहां पर लोग ईश्वर का ध्यान करने आए हैं।
