फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Karnataka Deputy Chief Minister DK Shivakumar reached Indore

DK Shivakumar: मध्यप्रदेश दौरे पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम शिवकुमार, महाकाल में की पूजा; भाजपा पर साधा निशाना

Sun, 11 Jun 2023 03:20 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 11 Jun 2023 03:20 AM IST
सार

डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक की जीत के बाद हमने संदेश दिया है कि कुछ भी असंभव नहीं है। डबल इंजन की सरकार राष्ट्रीय स्तर पर फेल हो चुकी है।

विज्ञापन
Karnataka Deputy Chief Minister DK Shivakumar reached Indore
इंदौर पहुंचे उपमुख्यमंत्री शिवकुमार - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। इंदौर एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ध्रुवीकरण वाले मसलों में नहीं पड़ना चाहती और वह इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए छोड़ती है।

विज्ञापन


कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक की जीत के बाद हमने संदेश दिया है कि कुछ भी असंभव नहीं है। डबल इंजन की सरकार राष्ट्रीय स्तर पर फेल हो चुकी है। मध्य प्रदेश के लोग भी बदलाव चाहते हैं। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और सभी नेता एकजुट होकर काम कर रहे हैं और कर्नाटक से अधिक सीटें जीतेंगे।
विज्ञापन


कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने मध्यप्रदेश के दतिया जिले में स्थित प्रसिद्ध पीताम्बरा पीठ में पूजा अर्चना की। मध्यप्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर आए शिवकुमार ने इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर हवाई अड्डे पर मीडिया से कहा कि देखिए, हमें भावनात्मक मुद्दों पर चर्चा नहीं करनी चाहिए। हमें केवल विकास के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। भावनात्मक मुद्दों का कोई मूल्य नहीं है और हमें याद रखना चाहिए कि भारत विविधता की भूमि है। हम किसी ध्रुवीकरण के मुद्दे पर नहीं जाना चाहते हैं और हम इसे भाजपा पर छोड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या कर्नाटक में पिछली भाजपा सरकार द्वारा संघ या उससे जुड़े संगठनों को कथित रूप से सौंपी गई जमीन को वापस लेने पर विचार किया जा रहा है, तो उप मुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा कि ऐसे सभी विषय राज्य में संबंधित विभाग के मंत्री द्वारा देखे जाते हैं। साथ ही बोले कि कौन पात्र हैं, कौन नहीं देखा जाएगा। अच्छे धर्मार्थ कार्यों पर ध्यान दिया जाएगा।


बजरंग दल जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने के कर्नाटक के चुनावी वादे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन जो अशांति फैलाने, राज्य की शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो उचित कदम उठाए जाएंगे।। कर्नाटक एक विकासशील राज्य है और हम शांति बहाल करेंगे।

 महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की
मध्य प्रदेश के उज्जैन में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed