फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Kailash Vijayvargiya said – Women are considered as goddess, girls look beautiful in dirty clothes

Indore News:कैलाश विजयवर्गीय बोले- नारी को देवी का स्वरूप मानते है, गंदे कपड़ों में लड़कियां शूर्पणखा लगती है

Fri, 07 Apr 2023 09:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 07 Apr 2023 09:51 PM IST
सार

विजयवर्गीय ने कहा कि शिक्षा जरुरी नहीं संस्कार जरुरी है। मैं जब रात को निकलता हुं और सड़कों पर बच्चों को झूमते हुए देखता हुं तो इच्छा होती है कि उनका नशा उतार दूं।

विज्ञापन
Kailash Vijayvargiya said – Women are considered as goddess, girls look beautiful in dirty clothes
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति और लड़कियों के कपड़ों पर इंदौर में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी चर्चा में है। उन्होंने एरोड्रम क्षेत्र में एक आयोजन में शामिल होने के दौरान बच्चों में संस्कार की कमी पर चिंता जाहिर करते हुए मंच से कुछ बातें कही थीं।

विज्ञापन

विजयवर्गीय ने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार डालने में माता-पिता की भूमिका महत्वपूर्ण होती थी। हम छोटे थे तो हमें याद है कि रामचरित मानस की पांच चौपाई सुनाने पर नाश्ता, भोजन मिलता था। इसलिए हमें अच्छे संस्कार मिले, नहीं तो हम भी इधर-उधर भटक रहे होते। विजयवर्गीय ने कहा कि शिक्षा जरूरी नहीं संस्कार जरूरी है। मैं जब रात को निकलता हूं और सड़कों पर बच्चों को झूमते हुए देखता हूं तो इच्छा होती है कि उनका नशा उतार दूं।
विज्ञापन

महिलाओं को हम देवी मानते हैं, लेकिन लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहनती हैं कि देवी का स्वरूप नहीं लगतीं। उन कपड़ों में बिल्कुल शूर्पणखा लगती हैं। भगवान ने सुंदर शरीर दिया है, तो अच्छे कपड़े पहनना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को लेकर वे चिंतित रहते हैं, बच्चों को संस्कार डालना जरूरी है। इंदौर हर बात में नंबर वन है। नशे ने युवा पीढ़ी को जकड़ा है। यह चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed