Jobs In Indore: इंदौर में 30 जनवरी को लगेगा रोजगार मेला, शीर्ष कंपनियां देंगी आकर्षक पैकेज
एक दिवसीय रोजगार मेला 30 जनवरी को, निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा जिले में एक दिवसीय लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। रोजगार मेले का आयोजन 30 जनवरी 2023 को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर, पोलोग्राउंड इंदौर में किया जा रहा है। उप संचालक रोजगार पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे पटेल मोटर्स, एरेना सुजुकी, रूपरंग स्टोर्स, जस्टा डायल, श्याम आटोमोबाइल, डीटी इंडस्ट्रीज, एसआइएस एवं अलर्ट एसजीएस सिक्योरिटी आदि कंपनियों में लगभग 300 से अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। कंपनियों द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटिव, टेक्नीशियन, टेलीकॉलर, टीम लीडर, डिलेवरीबॉय, सुरक्षा गार्ड, आपरेटर आदि के पदों हेतु आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कंपनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारंभिक रूप से चयनित करेंगे।
आवेदक की उम्र 18 से 45
मेले में 18 से 45 वर्ष के आवेदक जो की 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर/एमबीए किसी भी विषय में पास आवेदक एवं तकनीकी योग्यता के आवेदक भी उक्त पदों हेतु लघु रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
जरूरी दस्तावेज साथ में लाएं
रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडाटा की प्रतियां एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड आदि के प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियां भी आवश्यक रूप से साथ लाएं।
