फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Jeweler's wife commits suicide after two and a half years of love marriage

Indore News: लव मैरिज के ढाई साल बाद ज्वेलर की पत्नी ने किया सुसाइड

Thu, 27 Jul 2023 08:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 27 Jul 2023 08:50 PM IST
सार

जेठानी से हो रहा था विवाद, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पहले भी कर चुकी थी पति की शिकायत
 

विज्ञापन
Jeweler's wife commits suicide after two and a half years of love marriage
मेंहदी पार्लर का काम करने वाली पिंकी वर्मा मोदी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में ज्वेलर की पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। फांसी लगाने से पहले उसने अपने भाई को फोन किया और कहा कि पति और सास मुझे परेशान कर रहे हैं। जब तक भाई पहुंचा तब तक बहन ने फांसी लगा ली थी। उसे तुरंत फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


द्वारकापुरी पुलिस ने बताया कि बुधवार रात एक बजे के आसपास मेंहदी पार्लर का काम करने वाली पिंकी वर्मा मोदी (35 वर्ष) ने अपने घर की तीसरी मंजिल पर फांसी लगाकर जान दे दी। पिंकी ने लोकेश मोदी से करीब ढाई साल पहले लव मैरिज की थी। पिंकी की डेढ़ साल की एक बेटी शिबु है। पिंकी का पति लोकेश से जेठानी निर्मला को लेकर कई बार विवाद हो चुका था। इस कारण पिंकी ने पुलिस के वरिष्ठ अफसरों से भी पति की शिकायत की थी। बुधवार रात करीब एक बजे पिंकी ने अपने भाई गोलू वर्मा को फोन कर कहा कि उसके पति लोकेश और सास जमना मुझे परेशान कर रहे हैं। कुछ दिन पहले घर छोड़कर गई भाभी के मामले में मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। तुम घर आ जाओ। गोलू वर्मा ने बताया कि हम जब घर पहुंचे तो जीजा लोकेश बाहर बैठे थे। जिस कमरे में पिंकी बंद थी उसे हाथ में औजार लेकर खोलने की कोशिश कर रहे थे। पति लोकेश ने हमें बताया कि पिंकी ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया है। इसके बाद मैंने अपने छोटे भाई की मदद से खिड़की खोली तो अंदर पिंकी फंदे पर लटकी थी। उसे उतारकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जेठ जेठानी के घर छोड़ने पर हो रहे थे विवाद
करीब छह दिन पहले जेठानी निर्मला अपने पति जितेन्द्र के साथ किराए के मकान में रहने चली गई थी। इसे लेकर घर में विवाद हो रहा था। पिंकी खातीवाला टैंक में बुरहानी मेंहदी के नाम से पार्लर संचालित करती थी। पिंकी के पति लोकेश पार्टनरशिप में सराफा में ज्वेलरी का काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed