फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Jatra 2024 starts in Indore, thousands of people took part in Marathi food festival

Indore : जत्रा की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन ही उमड़ा जनसैलाब, मराठी व्यंजनों का हजारों लोगों ने लिया लुत्फ

Fri, 18 Oct 2024 10:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 18 Oct 2024 10:17 PM IST
सार

MP: मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित होने वाले शॉपिंग, स्वाद एवं संस्कृति के महाकुंभ एमडीएच जत्रा का आगाज 18 अक्तूबर शुक्रवार से पोद्दार प्लाजा गांधी हाल एमजी रोड पर होने वाला है, जो 20 अक्तूबर तक तीन दिनों तक चलेगा। जत्रा दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक रहेगा। इसका औपचारिक शुभारंभ शुक्रवार को शाम 7:00 बजे होगा। इस वर्ष एमडीएच जत्रा के स्पॉन्सरर है।

विज्ञापन
Jatra 2024 starts in Indore, thousands of people took part in Marathi food festival
जत्रा में मराठी व्यंजनों का स्वाद लेते इंदौरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मराठी सोशल ग्रुप द्वारा इंदौर के पोत्दार प्लॉजा में आयोजित एमड़ीएच जत्रा के पहले दिन ही स्वाद और संस्कृति प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हालांकि, जत्रा का समय दोपहर 2 से रात्रि 11 का था, पर दोपहर 12 बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। इसका औपचारिक शुभारंभ सांसद शंकर लालवानी, विधायक गोलू शुक्ला, कलेक्टर आशीष सिंह, पार्षद सुरेश टाकळकर, एमड़ीएच से डॉ. सुशील मांसौत्रा सहित अन्य अतिथियों ने किया।

विज्ञापन

संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खूब अच्छा इंदौरियों ने प्रतिसाद मिल रहा है। फूड जोन की तृप्ति महाजन और सुमेधा बावकर ने बताया कि सुबह से ही स्वाद प्रेमियों का आना शुरू हो गया था। हर्षवर्धन लिखिते ने बताया कि महाराष्ट्र का प्रसिद्ध दर्शन साटम द्वारा संचालित कला रंजना ग्रुप लावणी की धमाकेदार प्रस्तुति दी गई। नीरज तैलंग और दर्शन जागीरदार ने बताया कि परिसर में ही भरपूर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्धन लिखिते ने किया।

विज्ञापन

स्वच्छता का संदेश भी दे रही जत्रा : लालवानी
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि वर्ष 2000 और 2001 तक जत्रा का आयोजन अभय प्रशाल में होता था, किंतु जत्रा के बढ़ते प्रतिसाद से अभय प्रशाल परिसर छोटा पड़ने लगा, जब मैंने ही पोद्दार प्लॉजा पर जत्रा के आयोजन का सुझाव दिया था। मुझे बहुत खुशी है कि आयोजकों ने संस्कृति के प्रचार के साथ साथ स्वच्छता का भी संदेश इंदौर ही नही बल्कि संपूर्ण मध्य भारत को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों को शुभकामनाएं : गोलू शुक्ला
विधायक राकेश शुक्ला गोलू ने बताया कि मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है कि इस वृहद आयोजन का मैं साक्षी बना हूं। शुक्ला ने मजाक के लहजे में कहा कि पहले भी कई बार जत्रा में मेरा आना हुआ, लेकिन इस बार में जत्रा को मैं मंच पर से देख रहा हूं। आयोजकों को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

जीरो वेस्ट बनाने से प्रसन्नता : कलेक्टर
कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि जब मैं नगर निगम कमिश्नर के पद पर इंदौर में पदस्थ हुआ था उस समय ही इतने वृहद आयोजन को जीरो वेस्ट बनाने की पहल से मुझे प्रसन्नता हुई थी। इस आयोजन से ही समझ आ गया था कि जिस शहर के नागरिक इतने जागरूक हों उसे नंबर वन बनने में कोई नहीं रोक सकता।

 

इन्होंने भी किया संबोधित
पार्षद सुरेश टाकलकर ने कहा कि उन्हें मराठी सोशल ग्रुप के कार्यों को देखते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है। यह गृहिणियों को आत्मनिर्भर बनाने का आत्मविश्वास जगाता है।
डॉ. सुशील मोनसोत्रा ने कहा कि जत्रा जैसे आयोजन से जुड़ने में बहुत प्रसन्नता हो रही है। हमारे सामाजिक सेवा के उद्देश्य और संस्था के उद्देश्य एक ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed