फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   japani bukhar fever vaccine alert

Alert: जापानी बुखार से बच्चों की जान को खतरा, सरकार ने कहा तुरंत वैक्सीन लगवाएं पैरेंट्स

Thu, 15 Feb 2024 06:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 15 Feb 2024 06:53 PM IST
सार

Japani Fever Bukhar : मध्यप्रदेश के चार जिलों में शुरू होगा अभियान, इंदौर जिले में 27 फरवरी से लगेगी 'जापानी बुखार' की वैक्सीन, घर-घर दस्तक देगी स्वास्थ्य विभाग की टीम
 

विज्ञापन
japani bukhar fever vaccine alert
जापानी बुखार - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

बच्चों के लिए बेहद खतरनाक जापानी बुखार के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। सरकार ने अब पैरेंट्स से कहा है कि वे तुरंत बच्चों को इसका वैक्सीन लगवाएं। मप्र के चार जिलों में वैक्सीन लगाने के लिए अभियान शुरू हो रहा है। 'जापानी बुखार' Japani Bukhar Fever से बच्चों को बचाने के लिए 27 फरवरी 2024 से टीकाकरण सारणी में इसका टीका जुड़ जाएगा। इसे जे.ई. (जापानी एन्सेफलाइटिस) भी कहा जाता है। टीका लगाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


इंदौर सहित प्रदेश के चार जिलों में चलेगा अभियान
यह अभियान इंदौर सहित प्रदेश के चार जिलों में शुरू किया जाएगा। जिसमें इंदौर सहित भोपाल, सागर एवं नर्मदापुरम सम्मिलित हैं। इसके पूर्व विदिशा एवं रायसेन जिले में यह अभियान चलाया जा चुका है। जहां अब नियमित टीकाकरण में भी यह टीका दिया जाने लगा है। 'जापानी बुखार' के सर्वाधिक प्रकरण उत्तर प्रदेश से सामने आए हैं। मध्यप्रदेश में भी 'जापानी बुखार' के प्रकरण रिपोर्ट किए जा चुके हैं। अभियान के अंतर्गत यह टीका 01 से 15 साल के आयु वर्ग के बच्चों को लगाया जाएगा। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि यह जापानी दिमागी बुखार है, इससे संक्रमित होने पर बच्चे को झटके आते हैं, बेहोशी होती है और अत्यंत गंभीर स्थिति में मृत्यु भी हो जाती है।
विज्ञापन


12 बीमारियों से मिलेगी सुरक्षा
इस वायरल बीमारी से बचने का सबसे सुरक्षित उपाय टीकाकरण है। प्रारंभ में सभी टीकाकरण केन्द्रों पर सामुदायिक स्तर पर टीकाकरण किया जाएगा और फिर नियमित टीकाकरण सारणी में यह टीका जुड़ जाएगा। इसके साथ ही पहले टीकाकरण के माध्यम से बच्चों को 11 बीमारियों से सुरक्षा मिलती थी, जो अब बढ़कर 12 बीमारियों से सुरक्षा मिलेगी। सभी परिजनों से यह अपील है गई कि वे अपने 01 से 15 साल के बच्चों को इस बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए जे.ई. का टीका अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed