फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   investment share market mutual fund tips

Investment: इंदौर के 61% स्टॉक ट्रेडर्स ने पिछले साल शेयर बाजार में नुकसान उठाया, जानें क्या थे कारण

Sat, 21 Oct 2023 10:47 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 21 Oct 2023 10:47 AM IST
सार

निवेश Investment पर आधारित कार्यक्रम में शहर के ट्रेडर्स को जरूरी जानकारियां दी गई, बताया कि वे क्या गलतियां कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
investment share market mutual fund tips
शेयर बाजार पर सेमिनार। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

एक हालिया सर्वेक्षण से पता चला है कि इंदौर के 61% ट्रेडर्स ने पिछले वर्ष के दौरान स्टॉक मार्केट में खराब परफॉर्मेंस की और नुकसान उठाया। इंदौर में निवेश Investment पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई। भारत की प्रमुख इन्वेस्टमेंट-टेक कंपनी सैमको सिक्योरिटीज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और प्रेसिडेंट नीलेश शर्मा ने इंदौर के निवेशकों को बताया कि कई गलतियों की वजह से वे बाजार में नुकसान उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में जल्दबाजी नुकसान का मुख्य कारण है। धैर्यपूर्वक लंबे समय के लिए किया गया निवेश हमेशा ही लाभ देता है। उन्होंने कई जरूरी जानकारियां दी। इसमें बताया कि नुकसान क्यों हुआ और कैसे इससे बचा जा सकता है। 
विज्ञापन


• 89% इक्विटी एफएंडओ ट्रेडर्स को वित्तीय वर्ष 2022 के दौरान औसतन 1.1 लाख रुपए का नुकसान हुआ। 
• 90% सक्रिय ट्रेडर्स को इसी अवधि के दौरान औसतन 1.25 लाख रुपए का नुकसान हुआ। 
• 65% निवेशक अपने सटीक स्टॉक मार्केट रिटर्न से अनजान हैं।
• 63% निवेशक बाजार सूचकांकों को पछाड़ने का लक्ष्य या योजना बनाकर नहीं चलते। 

सर्वे में इंदौर का डेटा इस प्रकार सामने आया है - 

डेरिवेटिव ट्रेडर्स - ट्रेडर्स की यह श्रेणी एक वर्ष समय सीमा में अंडरपरफॉर्मेंस के अपेक्षाकृत उच्च स्तर को दर्शाती है। इस श्रेणी में आने वाले ट्रेडर्स ने भी विशेष रूप से 12 महीने की समय सीमा (66.67 प्रतिशत) में खराब प्रदर्शन का एक महत्वपूर्ण स्तर दिखाया है। ट्रेड साइज की बात की जाए, तो औसत फायदा (औसत फायदा प्रति ट्रेड) ₹ 23,828 है जबकि प्रति ट्रेड नुकसान का औसत  ₹ 10,734 है।
विज्ञापन


हाइब्रिड ट्रेडर- दूसरी ओर, इस श्रेणी ने 12 महीने की अवधि में लगभग 62.22 प्रतिशत अंडरपरफॉर्मेंस प्रतिशत रहा है। यह ट्रेडर औसतन ₹ 5,824 का मुनाफा अर्जित कर रहा है और औसतन ₹ 2,795 का नुकसान झेल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशक- इंदौर में व्यापारियों की इस श्रेणी में 12 महीने की लंबी समय सीमा में 55.17 प्रतिशत अंडरपरफॉर्मेंस देखा है। इस श्रेणी के ट्रेडर्स के लिए औसत मुनाफा ₹ 16,010 है, और औसत नुकसान का ₹ 7,572 है।


ऑप्शन ट्रेडर-  इस श्रेणी में अन्य दो श्रेणियों अर्थात हाइब्रिड ट्रेडर और निवेशक की तुलना में सबसे कम बेहतर प्रदर्शन प्रतिशत है। इंदौर में ऑप्शन ट्रेडर्स ने 12 महीने की समय सीमा में खराब प्रदर्शन 75.34 फीसदी पर पहुंच गया है। इस श्रेणी में ट्रेडर का प्रति ट्रेड औसत मुनाफा ₹ 7,014 है जबकि औसत हानि ₹ 6,705 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed