फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   International Yoga Day Krishna Mishra Krishna guruji story

International Yoga Day: देह व्यापार करने वाली महिलाओं और कुष्ठ रोगियों को योग से मिलेगा नया जीवन

Tue, 11 Jun 2024 07:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 11 Jun 2024 07:29 PM IST
सार

विश्व योग दिवस पर अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम करेंगे इंदौर के कृष्णा गुरुजी, हर साल करते हैं योग का प्रचार
 

विज्ञापन
International Yoga Day Krishna Mishra Krishna guruji story
कृष्णा गुरुजी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर के अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक कृष्णा गुरुजी इस बार भी योग दिवस पर योग को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। हर साल की तरह इस बार भी 21 जून को कृष्णा गुरुजी ने योग पर कार्यक्रम आयोजित किया है। इस बार योग दिवस पर उनकी थीम है स्वयं और समाज के लिए योग। वे इस साल देह व्यापार करने वाली महिलाओं या कुष्ठ रोगियों को योग के माध्यम से नया जीवन देने का प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन


जीवन को रूपांतर करने का माध्यम है योग
कृष्णा गुरुजी ने बताया कि योग के माध्यम से हम अपना पूरा जीवन रूपांतर कर सकते हैं। मैं हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित करता हूं। इस बार मैंने देह व्यापार करने वाली महिलाओं को योग का संदेश देने का विचार किया है। मुंबई, कोलकाता और देश के अन्य शहरों में हमारी टीम बात कर रही है। जल्द ही हम तय कर लेगें की किस शहर के रेड लाइड क्षेत्र में यह कार्यक्रम होगा। यदि किसी कारण देह व्यापार करने वाली महिलाओं के साथ यह कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाता है तो फिर हम भोपाल में कुष्ठ रोगियों के साथ यह कार्यक्रम करेंगे। हमारा प्रयास होगा कि हम उन्हें रूपांतर कर एक बेहतर जीवन देने का प्रयास करें। 
विज्ञापन


दुनियाभर में योग कार्यक्रम कर चुके हैं कृष्णा गुरुजी
इंदौर के कृष्णागुरुजी दुनियाभर में योग के कार्यक्रम कर चुके हैं। उन्होंने इंदौर एयरपोर्ट, महाकाल मंदिर, कैलाश मानसरोवर, अमेरिका के क्रूज पर, किन्नरों के साथ, न्यूजीलैंड से नार्वे के बीच, नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर कुलियों के साथ, वन्दे भारत ट्रेन में यात्रियों के साथ योग कार्यक्रम आयोजित किए हैं। उनका मकसद है कि योग को दुनिया के हर कोने में और हर मंच तक पहुंचाया जाए ताकि कोई भी योग से अछूता न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed