फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Youth stabbed to death in Indore, mother and sister also attacked

Indore: इंदौर में युवक की चाकू मारकर हत्या, मां व बहन पर भी किया हमला

Mon, 26 Jan 2026 11:54 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 26 Jan 2026 11:54 PM IST
सार

आरोपी वेदांत ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान युवती के भाई की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Indore: Youth stabbed to death in Indore, mother and sister also attacked
इंदौर में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के अंजनी नगर में एक सिरफिरे आशिक ने युवती के घर में घुस कर उसके भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपी युवक ने युवती और उसकी मां पर भी वार किया। इसके बाद उसने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। वह अस्पताल में भर्ती है, उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

विज्ञापन



हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की वजह सामने आई है। आरोपी युवती से प्यार करता है, लेकिन युवती के परिवार के लोग उसे युवती से बात नहीं करने दे रहे थे। इससे वह नाराज था और चाकू लेकर युवती के घर पहुंच गया और वारदात को अंजाम दे दिया। हत्या की घटना एरोड्रम क्षेत्र के 60 फीट रोड के समीप हुई। आरोपी वेदांत सोलंकी अंजनी नगर में रहने वाली युवती को पसंद करता था, लेकिन युवती के परिवार के लोगों को वेदांत से मेलजोल पसंद नहीं था। युवती ने भी इसके बाद बात बंद कर दी थी। इसके बाद आरोपी सोमवार शाम को युवती के घर पहुंचा और युवती, उसके भाई और मां पर चाकू से हमला कर दिया। वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था। इसके बाद उसने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया।
विज्ञापन


आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान युवती के भाई ने दम तोड़ दिया। आरोपी युवक भी अस्पताल में भर्ती है और उसके पास पुलिस जवान भी तैनात किए गए हैं, ताकि वह फिर से आत्महत्या की कोशिश न करे और भागे नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लहूलुहान होकर सोफे पर बैठा रहा आरोपी
आरोपी वेदांत सोलंकी ने पहले युवती विधि को चाकू मारने की कोशिश की, लेकिन बीच बचाव करने आए भाई विधान को चाकू लग गया। इसके बाद वेदांत ने खुद ने भी अपने पेट में चाकू से वार किए। इससे उसकी आंतें बाहर आ गई थीं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वह सोफे पर बैठा लहूलुहान हालत में रो रहा था और उसके हाथ में चाकू था। पुलिस अधिकारियों ने उसे जैसे-तैसे चाकू छोड़ने को  मजबूर किया और अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। 


पुलिस में की थी शिकायत
परिजनों के अनुसार वेदांत उनकी बेटी विधि को लंबे समय से परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत परिजनों ने आठ दिन पहले थाने पर की थी। तब उसे थाने बुलाकर समझाया भी था। पुलिस यदि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करती तो शायद युवती के भाई की जान नहीं जाती। उधर विधान की मौत के बाद परिजनों ने उसका नेत्रदान भी कराया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed