{"_id":"673c89160f5b175ad3042482","slug":"indore-youth-from-bihar-reached-sharjah-on-fake-passport-sent-to-indore-from-there-case-registered-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: फर्जी पासपोर्ट से बिहार का आदमी पहुंच गया शारजाह, एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने पकड़ा, फिर लिया ये एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: फर्जी पासपोर्ट से बिहार का आदमी पहुंच गया शारजाह, एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने पकड़ा, फिर लिया ये एक्शन
Tue, 19 Nov 2024 06:34 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Tue, 19 Nov 2024 06:34 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के इंदौर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एयरपोर्ट पर पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जो फर्जी पासपोर्ट के जरिए शारजाह तक पहुंच गया। वहां के एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसे पकड़ लिया और इंदौर जाने वाली फ्लाइट से भेज दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी मोहम्मद कलाम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली एयरपोर्ट से फर्जी पासपोर्ट के सहारे शारजाह पहुंचे बिहार निवासी मोहम्मद कलाम राइम की चालाकी ज्यादा देर नहीं टिक पाई। शारजाह एयरपोर्ट पर अधिकारियों को उसके दस्तावेजों में गड़बड़ी नजर आई, जिसके बाद उसे इंदौर लौटने वाली फ्लाइट में बैठा दिया गया। जैसे ही वह इंदौर एयरपोर्ट पर उतरा, पुलिस और अधिकारियों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि मोहम्मद कलाम नौकरी के लिए शारजाह जा रहा था, लेकिन उसने फर्जी पासपोर्ट बनवाने के लिए एक एजेंट की मदद ली थी। उसने अपनी जन्मतिथि में बदलाव करवा लिया था, लेकिन उसकी योजना की पोल तब खुली जब अधिकारियों ने उससे मोबाइल पर पुराना पासपोर्ट दिखाने को कहा। इस पासपोर्ट पर उसकी पत्नी और मां के नाम अलग थे, जिससे संदेह बढ़ गया।
विज्ञापन
शारजाह एयरपोर्ट प्रबंधन ने इंदौर एयरपोर्ट को पहले ही सूचना दे दी थी। फ्लाइट के लैंड करते ही अफसरों ने उसे हिरासत में ले लिया। अब पुलिस और सेंट्रल एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। पुलिस ने 318 बीएनसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसने पासपोर्ट बनाने के लिए किस एजेंट की मदद ली थी।
विज्ञापन
मोहम्मद कलाम की कहानी ने एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों को हैरत में डाल दिया। नौकरी पाने की चाहत में उसने जो जोखिम उठाया, वह उसे भारी पड़ गया। अब फर्जी दस्तावेज बनाने और इस्तेमाल करने के आरोपों में उसकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इंदौर पुलिस की जांच जारी है।