{"_id":"6739fa538a1a8d72680bbf74","slug":"indore-young-man-wrote-on-the-door-of-the-house-house-is-for-sale-i-am-troubled-by-muslim-harassment-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: 'यह मकान बिकाऊ है, मुस्लिम प्रताड़ना से परेशान हूं,' युवक ने घर के दरवाजे पर लिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: 'यह मकान बिकाऊ है, मुस्लिम प्रताड़ना से परेशान हूं,' युवक ने घर के दरवाजे पर लिखा
Sun, 17 Nov 2024 08:22 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sun, 17 Nov 2024 08:22 PM IST
सार
इंदौर में एक युवक ने अपने घर के दरवाजे पर 'मकान बिकाऊ है' का मैसेज लिखा है। उसका कहना है, वह मुस्लिम परिवार की प्रताड़ना से परेशान है। आरोपी पुराने केस में राजीनामे के लिए धमका रहे हैं।
विज्ञापन
युवक का मैसेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के प्रकाश का बगीचा इलाके में एक युवक ने अपने घर के दरवाजे पर काले पेंट से मकान बिकाऊ है कि सूचना लिखी है। इसकी वजह उसने पड़ोसी मुस्लिम युवक की प्रताड़ना से परेशान होना बताई है। इसके बाद युवक की मदद के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे और युवक को थाने ले जाकर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि एक केस के राजीनामे को लेकर आरोपी दबाव बनाने के लिए उसे प्रताड़ित करते हैं। उन्होंने मेरे घर पर रस्सी बम और कीलें फेंकी। मकान बेचने की गुहार लगाने वाले युवक का नाम राजेश कलमोईया है। बस्ती में एक महीने पहले पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा था। वह घर के बाहर खड़ा था, तब घूरकर देखने की बात को लेकर उसका विवाद शादाब शानू से हो गया था।
विज्ञापन
मामला पुलिस तक पहुंचा तो राजेश की शिकायत पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट में शादाब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद शादाब केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था। राजेश ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात वह घर में परिवार के साथ था, तभी दरवाजे पर पटाखे फोड़े गए। दरवाजा खोलकर देखा तो मुझ पर भी पटाखा फेंका गया। साथ में कीलें और छर्रे भी फेंके गए। इसके बाद युवक ने सुबह दरवाजे पर मकान बिकाऊ है लिख दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और कीलें जांच के लिए भेजीं। आरोपी शादाब के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। इस बीच, दूसरा पक्ष भी थाने पहुंचा और कहा कि पटाखे फोड़ने की बात झूठी है।
विज्ञापन
