Indore: इंदौर में पिता से झगड़ा कर सोया युवक, रात में हो गई हत्या, हत्यारे नहीं मिले
पुलिस को चेतन के कमरे में संघर्ष के निशान नहीं मिले। जब वह सोया था, तभी उस पर धाराधार हथियार से गले और सीने पर वार किए गए। फोरेंसिक विभाग की टीम ने मौके से उंगलियों के निशान लिए है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के कनाडि़या नगर क्षेत्र में एक युवक ने हत्या कर दी। मृतक चेतन पिता श्याम की देर रात हत्या हुई। उसका पुराना आपराधिक रिकार्ड है। अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ छह प्रकरण दर्ज है। हत्यारे फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। चेतन का शव उसके घर में ही लहुलूहान हालत में मिला। पिता ने बताया कि घर के पिछले हिस्से में भी दरवाजा है।
चेतन का कमरा भी घर के पिछले हिस्से में है। परिवार के सदस्य आगे सोए थे। सुबह हम जागे तो चेतन का शव उसके कमरे में पड़ा। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने आसपड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि चेतन आए दिन अपने पिता से झगड़ा करता था।
बुधवार रात को भी उसकी तेज चिल्लाने की आवाज आ रही थी। पुलिस को उसके पिता पर भी शंका है। पुलिस गली में लगे कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता चल सके कि हत्यारे रात को कब आए थे।
पुलिस को चेतन के कमरे में संघर्ष के निशान नहीं मिले। जब वह सोया था, तभी उस पर धाराधार हथियार से गले और सीने पर वार किए गए। फोरेंसिक विभाग की टीम ने मौके से उंगलियों के निशान लिए है।
