Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Young man hanged himself after his grandmother refused to give him Rs 5,000

Indore: नानी ने पांच हजार रुपये नहीं दिए तो युवक ने लगा ली फांसी, माता-पिता का हो चुका है निधन

Wed, 03 Dec 2025 11:34 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 03 Dec 2025 11:34 AM IST
सार

इंदौर में एक युवक ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली,क्योंकि उसकी नानी ने पांच हजार रुपये नहीं दिए। नानी को भी नहीं पता था कि उसका नाती इतना बड़ा कदम उठा लेगा, जबकि युवक खुद आटो रिक्शा चलाता था। 
 

विज्ञापन
Indore: Young man hanged himself after his grandmother refused to give him Rs 5,000
युवक ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब जरा-जरा सी बात पर लोग अपना जीवन समाप्त कर रहे हैं। इस कारण लगातार आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक शुभम ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसकी नानी ने बार-बार मांगने के बावजूद पांच हजार रुपये नहीं दिए थे। पुलिस ने मर्ग कायम जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हीरानगर पुलिस के अनुसार शुभम मंगलवार को ऑटो रिक्शा चलाने के बाद घर लौटा था। वह नानी के पास गया और पांच हजार रुपये मांगे। नानी ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं। इस बात से शुभम नाराज हो गया और अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो नानी ने उसके भाई को कमरे में भेजा। भाई कमरे में पहुंचा तो शुभम फांसी पर लटका था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त किया है, ताकि उसकी जांच से पता चल सके कि आत्महत्या की वजह नानी के पांच हजार रुपये नहीं देना है या कुछ और है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले शुभम का एक्सीडेंट हो गया था। इस कारण वह बेरोजगार हो गया था। क्लेम की राशि से उसने आटो रिक्शा खरीदा था और उसे चलाकर वह अपना जीवन यापन करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नानी के घर रहता था
शुभम के माता-पिता का निधन पहले ही हो चुका है। वह इंदौर में नानी और मामा के पास रहता था। उसने इंदौर में ही पढ़ाई की। परिजन उसकी शादी के लिए रिश्ते भी देख रहे थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed