{"_id":"671fb1360619b4a7210cb8a4","slug":"indore-winter-schedule-implemented-at-indore-airport-new-flight-started-for-pune-chennai-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू, पुणे, चेन्नई के लिए शुरू हुई नई उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू, पुणे, चेन्नई के लिए शुरू हुई नई उड़ान
Mon, 28 Oct 2024 09:13 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Mon, 28 Oct 2024 09:13 PM IST
सार
इंडिगो कंपनी ने यह सेवा शुरू की है,क्योकि इंदौर से काफी आईटी प्रोफेश्नल पुणे में नौकरी करते है और वे इंदौर में भी अपने परिवार से मिलने आते है। इसके अलावा चेन्नई के लिए भी इंदौर से विमान ने उड़ान भरी।
विज्ञापन
इंदौर एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विंटर शेड्यूल लागू होने के पहले दिन इंदौर एयरपोर्ट से दो नई उड़ानें शुरू हुई। पुणे और चेन्नई के लिए इंदौर से विमान रवाना हुए। पुणे के लिए सुबह 11.55 बजे फ्लाइट रवाना हुई, जो एक बजे पुणे पहुंची। पुणे से दो बजे इंदौर के लिए विमान आया जो दोपहर तीन बजे इंदौर पहुंचा।
विज्ञापन
इंडिगो कंपनी ने यह सेवा शुरू की है,क्योकि इंदौर से काफी आईटी प्रोफेश्नल पुणे में नौकरी करते है और वे इंदौर में भी अपने परिवार से मिलने आते है। इसके अलावा चेन्नई के लिए भी इंदौर से विमान ने उड़ान भरी।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में इंदौर से दो शहरों के लिए नई उड़ानें शुरू होगी, जबकि छह माह पहले वाराणसी के लिए शुरू हुई उड़ान सोमवार से बंद कर दी गई। इसके अलावा इंदौर से सूरत की उड़ान सेवा भी बंद कर दी गई। विंटर शेड्यूल में 12 से ज्यादा उड़ानों का समय भी बदला है।
विज्ञापन
