फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore will also teach the lesson of cleanliness to Nepal, Indore's model will be implemented in two cities

Indore: नेेपाल को भी इंदौर पढ़ाएगा स्वच्छता का पाठ, दो शहरों में इंदौर का माॅडल होगा लागू

Fri, 02 Jun 2023 08:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 02 Jun 2023 08:24 PM IST
सार

 प्रधानमंत्री प्रचंड शाम पांच बजे ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने कचरा प्रोसेसिंग प्लांट की कार्यप्रणाली समझी। सफाई व्यवस्था को लेकर प्रेजेंटेशन दिया गया। उन्हें बताया गया कि शहर में  कचरा पेटी नहीं है। शत प्रतिशत कचरा ट्रेंचिंग ग्राउंड तक आता है।

विज्ञापन
Indore will also teach the lesson of cleanliness to Nepal, Indore's model will be implemented in two cities
नेपाल के प्रधानमंत्री ने ट्रेंचिंग ग्राउंड भी देखा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

देशभर में स्वच्छता के ब्रांड के रुप में स्थापित हो चुके इंदौर का सफाई माॅडल अब नेपाल के दो शहर भी अपनाएंगे। नेपाल की राजधानी काठमांडू के अलावा ललितपुर में इंदौर जैसी सफाई होगी। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल ‘प्रचंड’ ने यह बात ट्रेंचिंग ग्राउंड के अवलोकन के दौरान कही। उन्होंने मेयर पुष्यमित्र भार्गव से कहा कि वे भी इंदौर जैसा कचरा प्रोसेसिंग प्लांट काठमांडू मेें लगाना चाहते है, इसके लिए इंदौर नगर निगम की मदद ली जाएगी।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री प्रचंड शाम पांच बजे ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने पहले कचरा प्रोसेसिंग प्लांट की कार्यप्रणाली समझी। यहां उन्हें सफाई व्यवस्था को लेकर प्रेजेंटेशन दिया गया। उन्हें बताया गया कि शहर में एक भी कचरा पेटी नहीं है। शत प्रतिशत कचरा डोर टू डोर कलेक्ट होकर ट्रेंचिंग ग्राउंड तक आता है। उन्होंने करीब 20 मिनट तक पूरी योजना समझी। इसके बाद उन्होंने कहा कि नेपाल के शहर ललितपुर से एक दल इंदौर की सफाई व्यवस्था को देखने के लिए भेजा जाएगा। प्रधानमंत्री के साथ नेपाल के मंत्री व अफसर भी मौजूद थे।

विज्ञापन

इंदौर और नेपाल का रिश्ता मामा भांजे का

मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने जब उन्हें देवी अहिल्या की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रुप में दी तो उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या की ख्याती नेपाल में भी है। देवी अहिल्या की आस्था नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर के प्रति भी थी और नेपाल के राजपरिवार से भी उनके संबंध थे। उन्होंने यह भी कहा कि इंदौर से नेपाल का रिश्ता मामा भांजे जैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कचरे के पहाड़ पर बनेे गार्डन पर चाय पीने नहीं पहुंचे पीएम

प्रधानमंत्री प्रचंड के लिए कचरे के पहाड़ पर बनाए गए गार्डन पर मेयर ने चाय पिलाने की व्यवस्था की थी, लेकिन वे प्रेजेंटेशन के बाद सीधे ट्रेंचिंग ग्राउंड से बाहर निकल गए। मेयर को भी इस बात का अंदेशा नहीं था कि वे सीधे होटल के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके रवाना होने के बाद मेयर व अन्य अफसरों ने पौधारोपण किया अौर स्मृति चिन्ह होटल में पहुंचा दिया।

मुख्यमंत्री के साथ किया डिनर

प्रधानमंत्री प्रचंड के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहर के एक होटल में पार्टी रखी। दोनो ने साथ में डिनर किया और चर्चा की। प्रधानमंत्री शनिवार को टीसीएस और इंफोसिस के कैम्पस में भी जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed