{"_id":"63391814e7661000e26d739f","slug":"indore-wife-of-steel-trader-hangs-himself-in-indore-maternal-relatives-allege-torture","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: स्टील कारोबारी की पत्नी ने गीजर के पाइप में लगाई फांसी, मायके वालों ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: स्टील कारोबारी की पत्नी ने गीजर के पाइप में लगाई फांसी, मायके वालों ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया
Sun, 02 Oct 2022 10:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 02 Oct 2022 10:18 AM IST
सार
इंदौर के लसूड़िया में एक स्टील कारोबारी की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में अनबन थी, वहीं महिला लंबे समय से अवसाद में भी थी।
विज्ञापन
मृतका संगीता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक स्टील कारोबारी की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से अवसाद में थी और उसका इलाज चल रहा था। वहीं मृतका संगीता के परिजनों का कहना है कि बेटी को दमाद प्रताड़ित कर रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल लसूड़िया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गीजर के पाइप में लगाई फांसी
संगीता ने आत्महत्या करने के लिए बाथरूम में लगे गीजर के पाइप में फंदा डाला और झूल गई। जब वह काफी देर तक बाथरूम के बाहर नहीं आई तो बेटा आवाज देने लगा। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर संगीता फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
20 साल पहले हुई थी शादी
संगीता और नितेश की 20 साल पहले शादी हुई थी, दोनों के बीच अन बन थी। पुलिस को एक डायरी भी मिली है, जिसमे संगीता ने तनाव से जुड़ी बातों का जिक्र किया है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि प्रताड़ना का आरोप गलत है। पुलिस ने फिलहाल घटना स्थल सील कर लिया है।