फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: When there was a dispute with his wife over cooking, the husband went to the stable and committed suic

Indore:खाना बनाने की बात पत्नी से विवाद हुआ तो पति ने तबेले मेें जाकर लगा ली फांसी

Mon, 27 May 2024 11:49 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 27 May 2024 11:49 AM IST
सार

गोपाल के परिवार में पत्नी के अलावा दो भाई और माता-पिता है। वह गांव में रहकर खेती-किसानी करता था। ज्यादातर समय वह खेत पर ही रहता था। पुलिस ने उसकी आत्महत्या के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Indore: When there was a dispute with his wife over cooking, the husband went to the stable and committed suic
इंदौर में युवक ने की आत्महत्या । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोग आजकल जरा-जरा सी बात पर जान देने लगे है। इंदौर के समीप सिमरोल गांव में एक युवक ने पत्नी से खाने की बात पर हुए विवाद के बाद अपना जीवन समाप्त कर लिया। दोनो की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। आत्महत्या के लिए उसने तबेले को चुना। पुलिस को उसकेे पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम गोपाल है। एक माह पहले उसकी शादी अंजली से हुई थी। गोपाल और अंजलि घर मेें रविवार को अकेले थे। दोपहर मेें खाने की बात पर गोपाल का पत्नी अंजली से विवाद हुआ।

विज्ञापन


दोनों मेें जोरदार बहस हो गई। इस बीच गोपाल खाने की थाली से उठ गया और तबेले की तरफ चला गया। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो अंजली तबेले में पहुंची। वहां उसने गोपाल को फांसी पर लटके देखा तो मदद केे लिए आवाज लगाने लगी। पड़ोसियों ने गोपाल को फांसी से उतारा और अस्पताल पहुंचाया,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेती का काम करना था गोपाल

गोपाल के परिवार में पत्नी के अलावा दो भाई और माता-पिता है। वह गांव में रहकर खेती-किसानी करता था। ज्यादातर समय वह खेत पर ही रहता था। पुलिस ने उसकी आत्महत्या के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed