फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: When there was a dispute while taking drugs, the miscreant killed the woman.

Indore: नशा करने के दौरान हुआ विवाद तो बदमाश ने कर दी महिला की हत्या

Sat, 23 Mar 2024 09:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 23 Mar 2024 09:33 PM IST
सार

जावेद उसे स्कूटर पर बैठाकर बागड़दा क्षेत्र के सुनसान एरिया में ले गया। दोनो में विवाद हुआ तो गुस्साएं जावेद ने चाकू से जेबा पर वार करना शुरू कर दिया। जेबा घायल हो गई। इस दौरान वहां से पुलिस का डायल-100 वाहन निकला।

विज्ञापन
Indore: When there was a dispute while taking drugs, the miscreant killed the woman.
इंदौर में फिर हत्या - फोटो : social media

विस्तार

गांधी नगर क्षेत्र में एक बदमाश ने चाकू मारकर महिला की हत्या कर दी। महिला उसकी पूर्व परिचित थी और दोनो एक सुनसान जगह पर जाकर नशा कर रहे थे। तभी किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और बदमाश जावेद पिता अनवर ने महिला के सीने पर चाकू मारे। ज्यादा खून बहने की वजह से महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन

गांधी नगर पुलिस के अनुसार महिला का नाम जेबा है। वह विवाहित थी, लेकिन पति से विवाद के बाद वह अपने ससुराल चंदन नगर से जूना रिसाला आ गई थी। यहां उसकी पहचान जावेद से हुई। दोनो साथ रहने लगे।

विज्ञापन


शनिवार को जावेद उसे स्कूटर पर बैठाकर बागड़दा क्षेत्र के सुनसान एरिया में ले गया। दोनो में विवाद हुआ तो गुस्साएं जावेद ने चाकू से जेबा पर वार करना शुरू कर दिया। जेबा घायल हो गई। इस दौरान वहां से पुलिस का डायल-100 वाहन निकला। पुलिस वाहन को देख बदमाश जावेद भागने लगा तो पुलिस जवानों को शक हुआ। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो जेबा लहुलुहान हालत में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे तत्काल एम्बुलैंस से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जावेद आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है। उस पर कई थानों में प्रकरण दर्ज है। वह नशे का भी आदि था। जेबा भी उसके साथ नशा करती थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वह मौके से भाग गया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed