Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: What’s happening in Indore today? Events will be held for Children’s Day, and a Sindhi Literature Conf

इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप-बाल दिवस पर होंगे आयोजन, सिंधी साहित्य सम्मेलन भी होगा

Sat, 14 Nov 2026 06:01 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 14 Nov 2026 06:01 AM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शुक्रवार को शहर के स्कूलों में बाल दिवस के आयोजन होंगे। इसके साथ ही शहर में साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों की भी रौनक रहेगी।

विज्ञापन
Indore: What’s happening in Indore today? Events will be held for Children’s Day, and a Sindhi Literature Conf
इंदौर में आज क्या है खास - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में दो दिवसीय सिंधी साहित्य सम्मेलन में दूसरे राज्यों से आए साहित्यकार शिरकत करेंगे। वहीं, मुक्त संवाद साहित्यिक समिति के मराठी साहित्य सम्मेलन में उच्च शिक्षित युवतियों के करियर से जुड़े विषयों पर परिसंवाद होगा। इसके अलावा नाटक मंचन, सदाबहार गीतों की प्रस्तुति और सितार वादन के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन



-नेहरू जयंती पर माल्यार्पण: इंदौर में नेहरू प्रतिमा पर सुबह 8 बजे विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि माल्यार्पण कर पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाएंगे।
विज्ञापन

 

- मराठी साहित्य सम्मेलन में परिसंवाद: प्रीतमलाल दुआ सभागृह में मुक्त संवाद साहित्यिक समिति की ओर से आयोजित मराठी साहित्य सम्मेलन के तहत शाम 6:30 बजे उच्च शिक्षित युवतियों के करियर से जुड़े विषय पर परिसंवाद होगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

- नाटक 'मजला' का मंचन: सानंद न्यास के पांच समूहों के लिए नाटक 'मजला' का मंचन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सभागृह में शाम 4 बजे से होगा।

 

- सदाबहार गीतों की प्रस्तुति: इंदौर प्रेस क्लब सभागृह में मेलोडियंस म्यूजिकल ग्रुप की ओर से शाम 6 बजे से सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।
 

- सितार वादन: लालबाग परिसर स्थित लाल मंडपम में उस्ताद शुजात खान सितार वादन करेंगे। कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed