फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Welcome to Indore Metro from May 20... for now, the journey will be of seven kilometers

Indore: इंदौर मेट्रो में 20 मई से आपका स्वागत है...फिलहाल सात किलोमीटर का होगा मुफ्त में सफर

Fri, 16 May 2025 10:20 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 16 May 2025 10:20 AM IST
सार

 30 मिनट के अंतर से मेट्रो ट्रेन चलेगी। कुल 28 स्टेशनों से ट्रेन गुजरेगी। फिलहाल 15 जगह स्टेशनों का काम चल रहा है। 20 से लेकर 80 रुपये तक मेट्रो ट्रेन का किराया होगा। मेट्रो ट्रेन कार्पोेरेशन ने किराए के लिहाज से मेट्रो रुट को पांच जोन में बांटा है।

विज्ञापन
Indore: Welcome to Indore Metro from May 20... for now, the journey will be of seven kilometers
इंदौर मेें मेट्रो ट्रेन चलने के लिए तैयार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मेट्रो ट्रेन के संचालन की तैयारी सरकार ने शुरू कर दी है। 20 मई से मेट्रो का नियमित संचालन शुरू हो सकता है, हालांकि, अभी विधिवत घोषणा नहीं हुई है। मेट्रो ट्रेन में कुछ दिनों तक शहरवासियों को मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। इसके बाद तय किराए के हिसाब से राशि ली जाएगी। फिलहाल गांधी नगर डिपो से बांगड़दा के स्टेशन तक सात किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का संचालन होगा। इंदौर प्रदेश का पहला शहर होगा, जहां मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा। फिलहाल इंदौर में मेट्रो का कुल रूट 31 किलोमीटर है। आने वाले समय में इसमें और विस्तार हो सकता है।

विज्ञापन


मेट्रो से जुड़ी खबर पढ़ें: 17 किलोमीटर तक बिछ गए मेट्रो ट्रेन के ट्रैक, छह माह बाद होगा ट्रायल रन; जानें

विज्ञापन

यह है इंदौर मेट्रो की खासियत

  • इंदौर मेट्रो एयरपोर्ट, दो बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन को कवर करेगी। शहर के मध्य हिस्से के ट्रैफिक को कम करने में मददगार साबित होगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हर 30 मिनट के अंतर से मेट्रो ट्रेन चलेगी। शहर में कुल 28 स्टेशनों से ट्रेन गुजरेगी। 
  •  फिलहाल 15 जगह स्टेशनों का काम चल रहा है। 20 से लेकर 80 रुपये तक मेट्रो ट्रेन का किराया होगा। 
  •  मेट्रो ट्रेन कार्पोेरेशन ने किराए के लिहाज से मेट्रो रूट को पांच जोन में बांटा है।
  • मेट्रो ट्रेन का संचालन सुबह आठ बजे से शुरू होगा और रात आठ बजे तक होगा। 
  •  फिलहाल मेट्रो का संचालन सात किलोमीटर हिस्से में होगा। यहां मेट्रो का किराया अधिकतम 30 रुपये होगा।
  •  20 से ज्यादा मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा। एक ट्रेन में साढ़े चार सौ यात्री संवार हो सकेंगे। 
  •  बैठने के अलावा खड़े होकर सफर करने में भी आसानी होगी। ट्रेन के भीतर लगे पोल में चार ग्रिप दी गई हैं। जिसे यात्री पकड़ कर सफर कर सकते हैं। 
  •  मेट्रो ट्रेन बाहरी और आंतरिक रूप से सीसीटीवी कैमरों से लैस होगी।


अगले साल 17 किलोमीटर हिस्से में शुरू होगा रन
गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17 किलोमीटर लंबाई में मेट्रो का ट्रायल रन छह माह बाद होगा। वहां तक मेट्रो के रन में सालभर का समय लग सकता है। सुपर कॉरिडोर के 11 किलोमीटर के हिस्से में हाल ही में ट्रायल रन किया जा चुका है, लेकिन उसके आगे अभी ट्रैक और मेट्रो स्टेशनों का काम बाकी है। इस कारण बचे छह किलोमीटर के हिस्से में ज्यादा समय लगेगा। उधर, मेट्रो के मध्य हिस्से में अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है, जबकि ठेकेदार कंपनी का भी चयन हो चुका है। मध्य हिस्से में अंडरग्राउंड काम होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed