फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather: Rain in Indore at night, fog in the morning, then sunshine again

Indore Weather: इंदौर में रात को बारिश, सुबह कोहरा, फिर खिल उठी धूप

Wed, 03 Jan 2024 11:34 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 03 Jan 2024 11:34 AM IST
सार

मौसम में बदलाव के संकेत मंगलवार रात से ही नजर आने लगे थे। हल्की सर्द हवाएं चलने लगी थी और बादलों में तारे भी छुप गए थे। देर रात बादलों ने अपना कमाल दिखाया और रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ।

विज्ञापन
Indore Weather: Rain in Indore at night, fog in the morning, then sunshine again
इंदौर मे सुबह आसमान में कोहरा छाया, जमीन बारिश से तरबतर रही। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

दिसंबर में कड़ाके की ठंड इंदौर से गायब रही लेकिन जनवरी में मौसम अपने अलग-अलग रंग दिखा रहा है मंगलवार रात इंदौर में बारिश हुई। सुबह कोहरा छाया और फिर धूप भी खिल उठी। सर्द हवा चलने के कारण मौसम में ठंडक खुल गई और तापमान भी लुढ़क गया था।

विज्ञापन

मौसम में बदलाव के संकेत मंगलवार रात से ही नजर आने लगे थे। हल्की सर्द हवाएं चलने लगी थी और बादलों में तारे भी छुप गए थे। देर रात बादलों ने अपना कमाल दिखाया और रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ।

विज्ञापन

बुधवार सुबह लोग उठे तो बारिश के कारण सड़कें भीगी थी और बाहर खड़े वाहनों पर बारिश की बूंदे जमी हुई थी। कोहरे की चादर आसमान में बिछी थी। सड़कों पर चलने वाले वाहनों की हेडलाइट चालू थी ताकि कोहरे के कारण टक्कर ना हो। इंदौर में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री रहा, जबकि रात का तापमान 15.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात दो बजे के बाद हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आया है इस कारण कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। बादल छाए रहने से दिन का तापमान गिर गया लेकिन रात के तापमान में बड़े बढ़ोतरी हो सकती है।



इंदौर में बारिश का दौरा रात 2 बजे शुरू हुआ। पहले हल्की बूंदाबांदी हुई फिर देर तक रिमझिम बारिश होती रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नमी ज्यादा होने और हवा की रफ्तार कम होने के कारण कोहरा छा रहा है। विक्षोभ के साथ उत्तर से आ रही ठंडी हवाएं ठंडक बढ़ा रही है। अगले दो दिन दिन तक मौसम इसी तरह रहेगा। कही हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed