फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather News Rain accompanied by strong winds in Indore at night power outage in many areas

Indore Weather News: इंदौर में रात को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, कई इलाकों की बिजली गुल

Mon, 05 May 2025 10:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 05 May 2025 10:20 PM IST
सार

Rain in Indore: मध्यप्रदेश के इंदौर में सोमवार रात को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश होने से कई इलाकों के बिजली गुल हो गई। वहीं, लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Indore Weather News Rain accompanied by strong winds in Indore at night power outage in many areas
विवाह समारोह के हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में बारिश का दौर दूसरे दिन यानी सोमवार को भी जारी रहा। रात 9:30 बजे अचानक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने लगी और फिर बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के कारण सोमवार को भी कई पेड़ गिर गए। पहले दस मिनट के लिए बारिश हुई, लेकिन रात दस बजे के बाद तेज बारिश का दौर शुरू हो गया और कई क्षेत्रों में पानी भर गया। इस कारण मार्गों पर ट्रैफिक जाम भी हुआ।

विज्ञापन


सोमवार को शहर में अनेक जगह वैवाहिक समारोह भी हैं। लेकिन तेज हवा और बारिश ने मजा किरकिरा कर दिया। खुले में लगे टेंट-तंबू उड़ गए और मेहमानों को बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। सड़कों पर निकली बारात में शामिल बाराती भी भीगने से बचने के लिए इधर उधर भागते नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भोपाल समेत कई जिलों में हुई बारिश, शाजापुर, नीमच, सीहोर में गिरे ओले गिरे, 3 दिन रहेगा असर


कई इलाकों की बिजली गुल

रात को तेज हवा चलते ही शहर के कई हिस्सों की बिजली गुल हो गई, जो देर तक नहीं आई। अन्नपूर्णा, राजेंद्र नगर, कैट रोड और उषा नगर सहित कई इलाकों में घर और सड़कें अंधेरे में डूबी रही।

यह भी पढ़ें: तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने दिलाई गर्मी से राहत, आगामी दिनों में बरसात की संभावना

निर्माण कार्यों के कारण जलजमाव
निगमायुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि पिछले साल 80 से ज्यादा जलजमाव के क्षेत्र चिन्हित किए गए थे। वहां पर नगर निगम ने काम किया, इस कारण रविवार की ही बारिश के दौरान वहां जलजमाव नहीं हुआ। लेकिन जिन क्षेत्रों में निर्माण कार्य चल रहा है, वहां जलजमाव की स्थिति निर्मित हुई।

तापमान में गिरावट
इंदौर में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने तापमान में जबरदस्त गिरावट की है। दिन का पारा 1.2 डिग्री गिरकर 35 डिग्री पर आ गया और रात का पारा 7.3 डिग्री गिरकर 17.2 डिग्री पर आ गया। दिन भर ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी और कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दिनभर धूप रही लेकिन गर्मी ने आज बिल्कुल नहीं सताया। रात नौ बजे बाद तेज बारिश हुई और गरज चमक के साथ तीन घंटे तक पानी गिरता रहा। आज भी कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही और पानी का भराव देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed