फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather News: Heatwave Intensifies as Temperatures Soar

Indore Weather News: अस्पतालों में बढ़ रहे हीट स्ट्रोक के मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने सचेत रहने को कहा

Sun, 20 Apr 2025 06:51 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 20 Apr 2025 06:51 PM IST
सार

Indore Weather News: इंदौर में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Indore Weather News: Heatwave Intensifies as Temperatures Soar
धूप से बचने का प्रयास करते स्टूडेंट्स। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में दिनभर की तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो से तीन दिन भी तेज गर्मी का दौर जारी रहेगा। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।
विज्ञापन


Indore News: देवी अहिल्या जयंती की तैयारी-प्रदेशभर में नाटक के माध्यम से सुनाई जा रही उनकी गाथा
विज्ञापन


शनिवार को दिनभर झुलसाने वाली गर्मी रही, और रात को भी गर्म हवाओं ने नींद में खलल डाला। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। रविवार को भी सुबह से तेज धूप और गर्म हवाओं का असर नजर आ रहा है। मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि इंदौर और आसपास के इलाकों में तापमान अगले दो से तीन दिन और बढ़ने की संभावना है, जिससे लू के हालात बने रह सकते हैं। रविवार को पारा अपेक्षाकृत और गिरा और 39.4 पर आकर ठहर गया। वहीं रात का पारा 23.6 तक ही गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी: लू से बचाव के लिए बरतें सावधानी
स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस सेतिया ने बताया कि अत्यधिक गर्मी में लू लगना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। विशेष रूप से बुजुर्ग, बच्चे, खिलाड़ी और धूप में काम करने वाले मजदूर सबसे अधिक खतरे में रहते हैं। गर्म, लाल व शुष्क त्वचा, सिरदर्द, थकावट, चक्कर आना, उल्टी, बेहोशी और आंखों की पुतलियों का सिकुड़ना इसके प्रमुख लक्षण हैं।

गर्मी और लू से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और खाली पेट न रहें। शराब व कैफीन युक्त पेय पदार्थों से बचें, ठंडे पानी से स्नान करें और सिर को ढककर रखें। हल्के रंग के ढीले-ढाले और पूरी बांह के कपड़े पहनें। बच्चों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ें और दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर जाने से बचें। नंगे पांव धूप में न निकलें और भारी काम करने से परहेज करें। यदि बाहर निकलना आवश्यक हो, तो छाता व धूप का चश्मा जरूर उपयोग करें। धूप में जाने से पहले दो गिलास पानी पिएं। बुखार या लू लगने पर नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें और ओआरएस घोल, नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी और फलों के रस का सेवन करें। इन उपायों से लू से बचाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed