{"_id":"6804f46de5e69bc71b095021","slug":"indore-weather-news-heatwave-intensifies-as-temperatures-soar-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Weather News: अस्पतालों में बढ़ रहे हीट स्ट्रोक के मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने सचेत रहने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Weather News: अस्पतालों में बढ़ रहे हीट स्ट्रोक के मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने सचेत रहने को कहा
Sun, 20 Apr 2025 06:51 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 20 Apr 2025 06:51 PM IST
सार
Indore Weather News: इंदौर में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
धूप से बचने का प्रयास करते स्टूडेंट्स।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में दिनभर की तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो से तीन दिन भी तेज गर्मी का दौर जारी रहेगा। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।
Indore News: देवी अहिल्या जयंती की तैयारी-प्रदेशभर में नाटक के माध्यम से सुनाई जा रही उनकी गाथा
शनिवार को दिनभर झुलसाने वाली गर्मी रही, और रात को भी गर्म हवाओं ने नींद में खलल डाला। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। रविवार को भी सुबह से तेज धूप और गर्म हवाओं का असर नजर आ रहा है। मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि इंदौर और आसपास के इलाकों में तापमान अगले दो से तीन दिन और बढ़ने की संभावना है, जिससे लू के हालात बने रह सकते हैं। रविवार को पारा अपेक्षाकृत और गिरा और 39.4 पर आकर ठहर गया। वहीं रात का पारा 23.6 तक ही गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी: लू से बचाव के लिए बरतें सावधानी
स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस सेतिया ने बताया कि अत्यधिक गर्मी में लू लगना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। विशेष रूप से बुजुर्ग, बच्चे, खिलाड़ी और धूप में काम करने वाले मजदूर सबसे अधिक खतरे में रहते हैं। गर्म, लाल व शुष्क त्वचा, सिरदर्द, थकावट, चक्कर आना, उल्टी, बेहोशी और आंखों की पुतलियों का सिकुड़ना इसके प्रमुख लक्षण हैं।
गर्मी और लू से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और खाली पेट न रहें। शराब व कैफीन युक्त पेय पदार्थों से बचें, ठंडे पानी से स्नान करें और सिर को ढककर रखें। हल्के रंग के ढीले-ढाले और पूरी बांह के कपड़े पहनें। बच्चों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ें और दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर जाने से बचें। नंगे पांव धूप में न निकलें और भारी काम करने से परहेज करें। यदि बाहर निकलना आवश्यक हो, तो छाता व धूप का चश्मा जरूर उपयोग करें। धूप में जाने से पहले दो गिलास पानी पिएं। बुखार या लू लगने पर नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें और ओआरएस घोल, नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी और फलों के रस का सेवन करें। इन उपायों से लू से बचाव संभव है।