फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather News Heatwave Alert Temperature Rain mausam imd

Indore Weather News: भीषण लू का कहर शुरू! 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, बारिश की उम्मीद भी बरकरार

Tue, 15 Apr 2025 10:19 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 15 Apr 2025 10:19 AM IST
सार

Indore Weather News: इंदौर में मौसम ने फिर करवट ली है। तीन दिन की राहत के बाद अब Temperature में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया और गर्म हवाएं चल रही हैं।

विज्ञापन
Indore Weather News Heatwave Alert Temperature Rain mausam imd
तेज गर्मी से बचने का प्रयास करते स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते तीन दिनों से छाए बादलों और हल्की बूंदाबांदी के बाद अब तापमान में फिर से वृद्धि देखी जा रही है। सोमवार से शुरू हुई गर्मी ने मंगलवार को और अधिक तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मध्यप्रदेश में अब हीट वेव यानी लू का असर दिखाई देने लगेगा। खासकर इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और चंबल संभाग के जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है।  
विज्ञापन


लू की दस्तक, पारा पहुंचा 40 के करीब  
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को इंदौर, उज्जैन और भोपाल जैसे शहरों में तेज गर्मी का असर रहेगा और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। तेज धूप के साथ चल रही गर्म हवाएं लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान और अधिक बढ़ सकता है और प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।  
विज्ञापन


फिर बढ़ा पारा, रात में भी गर्मी का एहसास
इंदौर में मंगलवार को तापमान में अचानक उछाल देखा गया। तीन दिन की राहत के बाद फिर से गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार से 1.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो बीते दिन से 1.6 डिग्री अधिक था। यह दर्शाता है कि अब रातों में भी गर्मी का असर महसूस किया जाने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


16 अप्रैल को दिखेगा मौसम का दोहरा रूप
मौसम वैज्ञानिक प्रमेन्द्र कुमार रैकवार ने जानकारी दी कि आने वाले दो दिनों में प्रदेश में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिलेगा। जहां कुछ जिलों में तेज गर्मी रहेगी, वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। 16 अप्रैल को भी कुछ जिलों में बारिश हो सकती है, जबकि 11 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, 17 और 18 अप्रैल को भी प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed