फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather: Last year, rain in Indore in the month of September broke the record of 61 years, this time th

Indore Weather: पिछले साल इंदौर में सितंबर माह में बारिश ने तोड़ा था 61 साल का रिकार्ड, इस बार डेढ़ इंच बारिश

Fri, 20 Sep 2024 11:35 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 20 Sep 2024 11:35 AM IST
सार

शुक्रवार को आसपास में बादल छाए है, हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है, लेकिन शहर में झमाझम बारिश का दौर नहीं चला। सितंबर माह सूखा रहने के कारण इंदौर में इस सीजन में अब तक 31 इंच बारिश ही दर्ज हो पाई है।

विज्ञापन
Indore Weather: Last year, rain in Indore in the month of September broke the record of 61 years, this time th
कम बारिश के कारण पूरे नहीं भर पाए तालाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश का मौसम इस बार इंदौर का कोटा पुरा नहीं कर पाया और अब मानसून भी विदाई की तरफ बढ़ रहा है। अब तक इंदौर में 31 इंच बारिश ही हो पाई है, जबकि औसत 40 इंच बारिश इंदौर में होती है। सितंबर में बंगाल की खाड़ी से चार चक्रवात सक्रिय हुए, लेकिन राजस्थान की तरफ ज्यादा बारिश हुई और मध्य प्रदेश में आकर सिस्टम कमजोर पड़ गए।पिछले साल मानसून में सबसे ज्यादा बारिश सितंबर माह में इंदौर में हुई थी।

विज्ञापन

 

16 सितंबर को इंदौर में बारिश ने 61 साल का रिकार्ड तोड़ा था। 24 घंटे में दस इंच बारिश हुई थी। उससे पहले वर्ष 1962 में छह इंच बारिश एक दिन में हुई थी। इस बार इंदौर में 20 सितंबर तक सवा इंच बारिश हुई है। शुक्रवार को आसपास में बादल छाए है, हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है, लेकिन शहर में झमाझम बारिश का दौर नहीं चला। सितंबर माह सूखा रहने के कारण इंदौर में इस सीजन में अब तक 31 इंच बारिश ही दर्ज हो पाई है।

विज्ञापन

 

नहीं भर पाए सभी तालाब

इंदौर में बारिश का कोटा पूरा नहीं हो पाने की वजह से इंदौर के सभी तालाब नहीं भर पाए है। शहर के बड़े हिस्से की प्यास बुझाने वाला यशवंत सागर तालाब जरुर भर गया और इस सीजन में उसके दो गेट इस बार खोले गए, लेकिन इस तालाब का केचमेंट एरिया भी मानपुर और देपालपुर की तरफ है। वहां अच्छी बारिश हुई।इस तालाब से शहर की छह टंकियों में प्रतिदिन 30 एमएलडी पानी भरा जाता है,लेकिन बिलावली, सिरपुर, लिंबोदी जैसे तालाब अभी पूरे नहीं भर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed