{"_id":"678a7b6f3fe5310a9e02d02c","slug":"indore-weather-imd-update-today-forecast-mausam-cold-temperature-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Weather: इंदौर में दिनभर कोहरा, 18 घंटे लेट आई फ्लाइट, यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Weather: इंदौर में दिनभर कोहरा, 18 घंटे लेट आई फ्लाइट, यात्रियों ने किया हंगामा
Fri, 17 Jan 2025 09:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 17 Jan 2025 09:16 PM IST
सार
Indore News: मौसम फिर से बदल गया, दिनभर चली ठंडी हवाएं, बादल और कोहरे ने लोगों को घरों में दुबके रहने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
इंदौर में पड़ रही कड़ाके की ठंड।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर समेत मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में इन दिनों बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन और कोहरे का माहौल बना हुआ है। भोपाल और इंदौर समेत राज्य के अधिकतर जिलों में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा, और दिनभर तेज सर्द हवाओं का दौर जारी रहा। इस वजह से तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के 18 जिलों में कोल्ड डे घोषित किया गया, जबकि रायसेन सबसे ठंडा स्थान रहा जहां दिन का अधिकतम तापमान मात्र 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कोहरे के कारण फ्लाइट भी लेट हुई और यात्री परेशान हुए।
शुक्रवार को तापमान के हाल
भोपाल में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 10.4 डिग्री
इंदौर में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम 12.6 डिग्री
18 जनवरी से और बढ़ेगी ठंड
बड़े शहरों में भी ठंड का असर साफ नजर आया। सर्दी का यह असर इतना गहरा रहा कि दतिया में दो बुजुर्गों की मौत हो गई। ठंड के कारण उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थानीय आरएमओ डॉ. डीएस तोमर ने बताया कि दोनों बुजुर्ग पहले से ही शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से पीड़ित थे। दूसरी तरफ, मौसम विभाग ने 18 जनवरी से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने की संभावना जताई है, जो उत्तर-पश्चिमी भारत और हिमालयी क्षेत्र में बर्फीली हवाओं को तेज करेगा। इसका असर मध्यप्रदेश पर भी पड़ेगा और ठिठुरन और बढ़ सकती है।
इंदौर कोलकाता फ्लाइट 18 घंटे लेट आई, यात्रियों ने किया हंगामा
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पर कोलकाता से कल रात को आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की कोलकाता फ्लाइट आज 18 घंटे लेट इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड हुई है। बताया जा रहा है कि यह फ्लाइट कल इंदौर एयरपोर्ट पर आ गई थी लेकिन इंदौर में कोहरा ज्यादा होने की वजह से इसे अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया था। बाद में मौसम ठीक होने पर कंपनी के पास पायलट की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। जिस वजह से यह फ्लाइट 18 घंटे लेट इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंची। फ्लाइट के लेट होने से यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। वहीं इस फ्लाइट के लेट होने से आज इंदौर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट को भी निरस्त कर दिया गया है।